लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने भारत से आने वाले यात्रियों पर लगाया बैन, मंगलवार आधी रात से प्रभावी होगा आदेश

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 1, 2021 09:28 IST

यूएस राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत में बढ़ते कोरोना मामलो के कारण भारत से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध की घोषणा की है। यह बैन 4 मई आधी रात से प्रभावी होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने भारत से यात्रा पर लगाया बैन, कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण लिया फैसलाभारत से यात्रा करने वालों पर बैन 4 मई की आधी रात से लागू हो जाएगा हाल में अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा न करने की भी सलाह दी थी

मुंबई: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने  कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण भारत से यात्र करने पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। ये प्रतिबंध मंगलवार आधी रात से लागू होंगे। इस के तहत हालांकि अमेरिकी नागरिकों को छूट मिलेगी। साथ ही इस प्रतिबंध से कुछ छात्रों , पत्रकारों और अकादमिक लोगों को छूट दी गई है । 

व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि भारत पर लगाए प्रतिबंध मंगलवार 4 मई 12:01 बजे से लागू होंगे । यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की ओर से दी गई सलाह के अनुसार भारत में कोविड-19 महामारी के बढ़ते आकड़ों और प्रभाव के कारण यह फैसला लिया गया है।

साथ ही  यह भी कहा गया कि वैश्विक स्तर पर एक तिहाई कोरोना मामलों में भारत के मरीज शामिल हैं और अमेरिका के सार्वजनिक स्वास्थ्य को  बाहर से आने वाले लोगों से बचाने के लिए सक्रिय उपाय की जरूरत है। यह बैन स्वास्थ्य संबंधित कर्मचारियों और मेडिकल सामानों के आवागमन पर लागू नहीं होगा । 

हाल ही में अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा न करने की सलाह दी थी और भारत में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को जल्द से जल्द भारत छोड़ने की सलाह दी थी ।

इसी साल जनवरी में बाइडेन ने ऐसे ही प्रतिबंध साउथ अफ्रीका, ब्राजील, यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, चीन, ईरान , यूरोप और अन्य देशों में भी कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लगाया था। 

आपको बताते दें कि फिलहाल  भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं । पिछले कुछ दिनों से भारत में प्रतिदिन 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं । वहीं मरने वाले लोगों का भी आकड़ा बढ़ता जा रहा है । अभी तक भारत में कुल मौतों का आकड़ा 2 लाख तक पहुंच चुका है।   

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल