लाइव न्यूज़ :

ईरान पर लगाए प्रतिबंधों के उल्लंघन के आरोप में अमेरिका ने भारतीय नागरिक को प्रतिबंधित किया

By भाषा | Updated: June 11, 2021 12:19 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 11 जून अमेरिका ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहने वाले एक भारतीय नागरिक को ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड के साथ सहयोग करने वाले तस्करी के एक नेटवर्क को धन मुहैया कराने में मदद करने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

अमेरिका का कहना है कि रेवोल्यूशनरी गार्ड इस मदद के जरिए लाखों डॉलर यमन के हूती विद्रोहियों को अवैध रूप से हस्तांतरित करते हैं।

राजकोष मंत्रालय ने कहा कि मनोज सबरवाल उस तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हैं जो ईरान के इस्लामी रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर कोड्स फोर्स (आईआरजीसी-क्यूएफ) और यमन में हूतियों को धन मुहैया करता है।

अमेरिका ने आरोप लगाया कि ईरान में रहने वाले हूती वित्तदाता सैद अल जमाल के नेतृत्व में यह नेटवर्क ईरानी पेट्रोल जैसे सामग्रियों की बिक्री से लाखों डॉलर राजस्व जुटाता है जिसका एक बड़ा हिस्सा बिचौलियों के जटिल नेटवर्क और कई देशों के एक्सचेंज संगठनों के माध्यम से यमन में हूतियों को भेजा जाता है।

मंत्रालय ने कहा कि सबरवाल समुद्री नौवहन पेशेवर है जो सैद अल जमाल के नेटवर्क के नौहवन संबंधी कार्यों का प्रबंधन करता है और ईरान के तेल उत्पादों की तस्करी पर अल जमाल को सलाह देता है।

अल जमाल ईरान में रहने वाले हूती वित्तदाता समर्थक हैं जो ईरानी ईंधन, पेट्रोलियम उत्पादों और अन्य सामग्रियों को पश्चिम एशिया, अफ्रीका और एशिया में ग्राहकों तक तस्करी कर पहुंचाने वाली कंपनियों और पोतों को निर्देशित करते हैं।

सबरवाल पश्चिम एशिया और एशिया भर में ईरानी पेट्रोल उत्पाद एवं सामग्रियों के नौवहन के लिए जिम्मेदार है जबकि सैद अल जमाल की संलिप्तता को अंधेरे में रखा हुआ था।

मंत्रालय ने कहा कि सबरवाल पर सैद अल जमाल की मदद के लिए सामग्री की सहायता देने या उन्हें प्रायोजित करने, या वित्त, सामग्री या प्रौद्योगिकी सहायता प्रदान करने या वस्तु या सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।

विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय की निदेशक एंड्रिया एम गाकी ने कहा कि इस नेटवर्क का वित्तीय सहयोग यमन और सऊदी अरब में अहम ढांचों और असैन्य नागरिकों पर निंदनीय हमलों में मदद करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना