लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने भारत में स्थित कॉल सेटरों से चल रहीं धोखधड़ी योजना पर प्रतिबंध लगाया

By भाषा | Updated: December 30, 2020 13:29 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 30 दिसंबर अमेरिका की अदालत ने अमेरिकी नागरिक द्वारा चलाई जा रही तकनीकी समर्थन योजना को स्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया है, जिसका संचालन भारतीय कॉल सेंटरों के मार्फत किया जा रहा था और जिसके जरिये सैकड़ों अमेरिकी बुजुर्गों और संवेदनशील वर्ग के लोगों के साथ कथित रूप से धोखाधड़ी की गई थी।

अमेरिका के कानून मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि एक जिला अदालत ने कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल के निवासी माइकल ब्रायन कोटर (59) और चार कंपनियों द्वारा टेली मार्केटिंग या वेबसाइटों के जरिये तकनीकी सहयोग या सॉफ्टवेयर सेवाएं प्रदान करने पर स्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।

नागरिक संभाग के कार्यवाहक सहायक अटॉर्नी जनरल जेफरी बोसर्ट क्लार्क ने कहा, ''विभाग संवेदनशील अमेरिकियों विशेषकर बुजुर्गों की मेहनत की कमाई की रक्षा करने के लिये प्रतिबद्ध है।''

न्याय विभाग ने इस मामले में सहयोग के लिये भारत के केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो का आभार व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी