लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने म्यांमा के 10 मौजूदा और पूर्व सैन्य अधिकारियों तथा तीन कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

By भाषा | Updated: February 12, 2021 09:00 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 12 फरवरी अमेरिका ने म्यांमा में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार के तख्तापलट और नेताओं आंग सान सू ची तथा विन मिंट को हिरासत में लेने के लिए जिम्मेदार 10 मौजूदा एवं पूर्व सैन्य अधिकारियों और तीन कंपनियों पर बृहस्पतिवार को प्रतिबंध लगाया।

इनमें से छह लोग राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा परिषद के सदस्य हैं और वे सीधे तौर पर तख्तापलट में शामिल हैं। इन छह अधिकारियों में म्यांमा सैन्य बल के कमांडर इन चीफ मिन आंग लाइंग, डिप्टी कमांडर इन चीफ सोइ विन, प्रथम उपराष्ट्रपति एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल मिंट स्यू, लेफ्टिनेंट जनरल सीन विन, लेफ्टिनेंट जनरल सोए तुत और लेफ्टिनेंट जनरल ये आंग के नाम शामिल हैं।

इनके अलावा चार अन्य अधिकारियों, रक्षा मंत्री के तौर पर नियुक्त म्या तुन उ, परिवहन एवं संचार मंत्री के तौर पर नियुक्त एडमिरल तिन आंग सान, स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन काउंसिल (एसएसी) के संयुक्त सचिव जनरल ये विन उ और एसएसी के सचिव लेफ्टिनेंट जनरल आंग लिन द्वे पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

इसके अलावा म्यांमा की तीन कंपनियों म्यांमा रूबी एंटरप्राइज, म्यांमा इम्पेरियल जेड को और कैंक्री (जेम्स एंड ज्वेलरी) पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने कहा, ‘‘सेना से जुड़े मौजूदा एवं पूर्व अधिकारियों पर यह प्रतिबंध लगाया गया है जिन्होंने म्यांमा में लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को हटाने में अहम भूमिका निभायी। उन्होंने म्यांमा के लोगों या अर्थव्यवस्था को निशाना नहीं बनाया और हमने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि हमारी वजह से म्यांमा के लोगों की मुश्किलें और नहीं बढ़ें।’’

म्यांमा की सेना ने एक फरवरी को तख्तापलट कर स्टेट काउंसल आंग सान सू ची, विन मिंट, नागरिक संस्था के नेताओं, पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला