लाइव न्यूज़ :

दक्षिण एशिया, हिंद प्रशांत की चुनौतियों का मिलकर सामना करने पर अमेरिका-बांग्लादेश सहमति

By भाषा | Updated: February 24, 2021 14:00 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 24 फरवरी अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने बांग्लादेश के अपने समकक्ष एके अब्दुल मोमन के साथ आर्थिक, रक्षा और आतंकवाद रोधी सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की और दोनों नेताओं ने दक्षिण एशिया तथा बृहद् हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चुनौतियां का मिलकर सामना को लेकर भी सहमति व्यक्त की।

ब्लिंकन ने मंगलवार को मोमन के साथ फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों ने म्यांमा में जारी गतिरोध, रोहिंग्या शरणार्थी संकट के स्थायी समाधान और श्रमिक एवं मानवाधिकारों का सम्मान किए जाने की आवश्यकता पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने एक बयान में बताया कि ब्लिंकन और मोमन ने आर्थिक, आतंकवाद रोधी कदमों तथा रक्षा सहयोग को गहरा करने और जलवायु परिवर्तन जैसी साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने के तरीकों पर भी चर्चा की।

प्राइस ने कहा, ‘‘ ब्लिंकन ने 2021 में बांग्लादेश की स्वतंत्रता की पचासवीं वर्षगांठ के लिए विदेश मंत्री मोमन को शुभकामनाएं दी और दोनों नेताओं ने दक्षिण एशिया तथा बृहद् हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चुनौतियों से निपटने के लिए निकट सहयोग की इच्छा व्यक्त की।’’

वहीं, ब्लिंकन ने मोमन से बातचीत के बाद ट्वीट किया, ‘‘ विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमन से बात कर अच्छा लगा और उन्हें बांग्लादेश की स्वतंत्रता की पचासवीं वर्षगांठ के लिए शुभकामनाएं दी। हमने अमेरिका और बांग्लादेश संबंधों को मजबूत करने की पुष्टि की और दक्षिण एशिया तथा हिंद-प्रशांत में पेश आने वाली चुनौतियों से मिलकर निपटने को उत्साहित हैं।’’

क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर भारत, अमेरिका और कई अन्य विश्व शक्तियां स्वतंत्र, मुक्त और समृद्ध हिंद-प्रशांत सुनिश्चित करने को लेकर बातचीत कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा