लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के अटॉर्नी जनरल विलियम बार ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: December 15, 2020 08:34 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 दिसंबर अमेरिका के अटॉर्नी जनरल विलियम बार ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले वह अमेरिका में तीन नवंबर को हुए चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के धांधली के आरोपों पर सार्वजनिक रूप से असहमति जता चुके हैं।

ट्रंप ने डिप्टी अटॉर्नी जनरल जेफ रोसेन को कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया है।

ट्रंप ने सोमवार रात ट्वीट किया, ‘‘व्हाइट हाउस में अटॉर्नी जनरल बार के साथ शानदार बैठक हुई। हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। उन्होंने शानदार काम किया। त्यागपत्र के मुताबिक, बार अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए क्रिसमस से पहले पद छोड़ देंगे।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘बेहद काबिल व्यक्ति डिप्टी अटॉर्नी जनरल जेफ रोसेन कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल होंगे। अत्यंत सम्मानित रिचर्ड डोनोग डिप्टी अटॉर्नी जनरल का दायित्व संभालेंगे।’’

ट्रंप ने बार के त्यागपत्र की तस्वीर भी ट्वीट की है।

बार ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘अगले सप्ताह मैं कुछ लंबित कार्यों को पूरा करूंगा। इसके बाद 23 दिसंबर को पद छोड़ दूंगा।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे अटॉर्नी जनरल के तौर पर आपके प्रशासन में काम करने और अमेरिकी लोगों की सेवा करने का अवसर मिला।’’

डेमोक्रेटिक सांसद डेविड सिसिलाइन ने बार पर आरोप लगाया कि उन्होंने ‘‘लोकतंत्र को बहुत नुकसान पहुंचाया और उनकी कमी नहीं खलेगी।’’

सदन की सैन्य सेवा समिति के अध्यक्ष सांसद एडम स्किफ ने आरोप लगाया कि बार ने ट्रंप के चुनाव प्रचार के दौरान झूठ बोला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक