अमेरिका के सिनसिनाटी में गोलीबारी की अलग अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत, कई घायल

By भाषा | Updated: August 17, 2020 10:37 IST2020-08-17T10:37:58+5:302020-08-17T10:37:58+5:30

US: At least 18 shot, with 4 dead, across Cincinnati, say police | अमेरिका के सिनसिनाटी में गोलीबारी की अलग अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत, कई घायल

एवनडेल में शनिवार की आधी रात के बाद करीब साढ़े 12 बजे पुलिस को गोलीबारी की

Highlightsअमेरिका के सिनसिनाटी में कल रात शहर में कई स्थानों पर गोलीबारी की घटना हुयीइस घटना में कम से कम 18 लोगों को गोली लगी है

सिनसिनाटी: अमेरिका के सिनसिनाटी में कल रात शहर में कई स्थानों पर गोलीबारी की घटना हुयी जिसमें कम से कम 18 लोगों को गोली लगी है और इनमें से चार लोगों की जान चली गयी है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में बताया कि एवनडेल में शनिवार की आधी रात के बाद करीब साढ़े 12 बजे पुलिस को गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली और वह मौके पर पहुंची, जहां उन्हें 21 वर्षीय एंतोनियो ब्लेयर घायल मिला।

उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायलों को भी अस्पताल ले जाया गया है । उन्होंने बताया कि देर रात करीब सवा दो बजे शहर के ओवर-द-राइन इलाके में गोलीबारी की एक घटना में 10 लोगों को गोली लगी जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इनकी पहचान 34 वर्षीय रॉबर्ट रॉगर्स और 30 वर्षीय जेक्विज ग्रांट के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि निकटवर्ती वालनट हिल्स में शनिवार को आधी रात के करीब हुयी गोलीबारी में तीन लोगों को गोली लगी है। सहायक पुलिस प्रमुख पॉल न्यूडीगेट ने पत्रकारों को बताया कि ये ‘‘ अलग -अलग घटनायें प्रतीत होती हैं, जो कि भयावह एवं दुखद है’’।

घटना में शामिल किसी संदिग्ध की कोई जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में मारे गए चौथे व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शहर के मेयर जॉन क्रैनले ने एक बयान में कहा, ‘‘ संवेदनहीन बंदूक हिंसा ने लोगों का जीवन बर्बाद कर दिया है और यह काफी परेशानी भी खड़ी करेगा’’ ऐसे समय में जब शहर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के दौरान ‘‘अभूतपूर्व स्थितियों एवं चुनौतियों’’ का सामना कर रहा है।’’ 

Web Title: US: At least 18 shot, with 4 dead, across Cincinnati, say police

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे