लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने भारत को नौ करोड़ डॉलर के सैन्य उपकरणों एवं सेवाओं की बिक्री को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 4, 2020 00:20 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, तीन दिसंबर अमेरिका ने नौ करोड़ डॉलर मूल्य के सैन्य उपकरण खरीदने एवं सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस विमान के बेड़े के पक्ष में सेवाएं प्रदान करने के भारत के अनुरोध को मंजूरी दे दी है।

रक्षा विभाग की डिफेंस सिक्योरिटी को-ऑपरेशन एजेंसी (डीएससीए) ने कहा कि यह प्रस्तावित बिक्री अमेरिका-भारत रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में मदद करके अमेरिका की विदेश नीति एवं राष्ट्रीय सुरक्षा में सहयोग करेगी तथा ‘बड़े रक्षा साझेदार’ की सुरक्षा सुधारेगी।

कांग्रेस के लिए जारी की गयी बिक्री अधिसूचना में डीएससीए ने कहा कि भारत हिंद-प्रशांत एवं दक्षिण एशिया क्षेत्र में राजनीतिक स्थायित्व, शांति एवं आर्थिक प्रगति के लिए अहम ताकत रहने वाला है।

भारत द्वारा किये गये अनुरोध में विमान में स्पेयर और मरम्मत से जुड़े सामान, एडवांस्ड रडार वार्निंग रिसीवर शिपसेट, दस लाइटवेट नाइट विजन बाइनोकुलर, 10 एन/एवीएस-9 नाइट विजन गोगल, जीपीएस, इलेक्ट्रॉनिक युद्धास्त्र आदि हैं।

पेंटागन ने कहा कि प्रस्तावित बिक्री पहले खरीदे गये विमान का भारतीय वायुसेना, सेना और नौसेना की चीजों की ढुलाई, स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता, क्षेत्रीय आपदा राहत संबंधी जरूरतों को पूरा करने में प्रभावी भूमिका निभाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात