लाइव न्यूज़ :

अमेरिका द्वारा स्वीकृत टीके कोरोना वायरस के बी1617 स्वरूप के खिलाफ प्रभावी हैं : अधिकारी

By भाषा | Updated: May 13, 2021 10:06 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 13 मई अमेरिका ने फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन जैसे जिन कोविड-19 रोधी टीकों को मंजूरी दी है, वे भारत में मौजूद कोरोना वायरस के बी1617 स्वरूप के खिलाफ प्रभावी हैं। भारत कोविड-19 के इस स्वरूप के कारण महामारी के सबसे बुरे दौर का सामना कर रहा है।

अमेरिका में राष्ट्रीय विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. फ्रांसिस कोलिन्स ने कहा कि यह विश्लेषण कोविड-19 के स्वरूप और अमेरिका द्वारा स्वीकृत तीन प्रमुख टीकों के बारे में ताजा आंकड़ों पर आधारित है।

कोलिन्स ने मीडिया से कहा, ‘‘आंकड़ें आ रहे हैं और यह उत्साहजनक बात है कि अमेरिका द्वारा स्वीकृत टीके फाइजर, मॉडर्ना, जेएंडजे बी1617 नाम के इस स्वरूप के खिलाफ भी प्रभावी हैं।’’

इस हफ्ते की शुरुआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा था कि भारत में पिछले साल पहली बार सामने आया कोरोना वायरस का बी1617 स्वरूप 44 देशों में पाया गया है और यह ‘स्वरूप चिंताजनक’ है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि बी1617 में संक्रमण फैलाने की दर अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब