लाइव न्यूज़ :

रैंसमवेयर हमले में अमेरिका को मामूली नुकसान हुआ, ऐसा प्रतीत होता है : बाइडन

By भाषा | Updated: July 7, 2021 15:29 IST

Open in App

वाशिंगटन, सात जुलाई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सबसे बड़े ‘रैंसमवेयर’ हमले में अमेरिकी उद्योगों को मामूली नुकसान हुआ है, हालांकि इस बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं मिली है।

‘रैंसमवेयर’ एक प्रकार का ‘मालवेयर’ है, जिसका इस्तेमाल किसी संगठन के दस्तावेजों की चोरी करने और फिर उनके दम पर फिरौती मांगने के लिए किया जाता हैं। ‘मालवेयर’ वास्तव में एक संदिग्ध सॉफ्टवेयर है, जिसे कंप्यूटर वायरस भी कहते हैं।

हमले को अंजाम देने वाले रूस से जुड़े 'रेविल गैंग' के प्रतिनिधियों से ऑनलाइन बातचीत करने वाले एक सुरक्षा शोधकर्ता ने भी मंगलवार को कहा कि उन्होंने सैकड़ों कंपनियों का डेटा चुराने का दावा किया, लेकिन इसके सबूत नहीं दिए।

व्हाइट हाउस में टीकाकरण संबंधी एक कार्यक्रम में एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए बाइडन ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित उनकी टीम ने मंगलवार सुबह उन्हें इसकी जानकारी दी थी।

बाइडन ने कहा, ''ऐसा प्रतीत होता है कि इससे अमेरिकी उद्योगों को मामूली नुकसान हुआ है, लेकिन फिर भी हम जानकारी जुटा रहे हैं। मैं अगले कुछ दिन में इस बारे में कुछ कह पाऊंगा।''

गौरतलब है कि शुक्रवार के हुए रैंसमवेयर हमले में कम से कम 17 देशों में हजारों संगठनों को निशाना बनाया गया। ऐसा मुख्य तौर पर उन कंपनियों के माध्यम से किया गया जो कई ग्राहकों के लिए सूचना प्रौद्योगिकी अवसंरचना का दूरस्थ रूप से प्रबंधन करती हैं। इसका शिकार बनी अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी ‘कासिया’ ने कहा कि उसकी सेवाएं पटरी पर लौट रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब