लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की अपने नागरिकों से अपील : उपलब्ध विमानों से भारत से स्वदेश लौट आएं

By भाषा | Updated: May 7, 2021 22:43 IST

Open in App

वॉशिंगटन, सात मई कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों से भारत की यात्रा नहीं करने की अपील की है और शुक्रवार को उसने उनसे अपील की कि वर्तमान में मौजूद उड़ानों से वे स्वदेश लौट आएं।

विदेश विभाग ने स्वास्थ्य अलर्ट जारी कर कहा कि यूनाइटेड एयरलाइंस और एअर इंडिया वर्तमान में भारत से अमेरिका के लिए साप्ताहिक सीधी उड़ानों का संचालन कर रहे हैं।

एयर फ्रांस, लुफ्थहांसा और कतर एयरवेज पर पेरिस, फ्रैंकफर्ट और दोहा होते हुए भी उड़ानों का विकल्प मौजूद है।

स्वास्थ्य अलर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के जो नागरिक भारत से आना चाहते हैं उन्हें एयरलाइन के माध्यम से टिकट बुक करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इसने कहा कि अमेरिका की यात्रा करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए (दो वर्ष एवं इससे ज्यादा के) आवश्यक है कि वह यात्रा से तीन दिन पहले कोविड-19 की जांच कराए और विमान में सवार होने से पहले नेगेटिव रिपोर्ट होना जरूरी है।

यात्रियों को कोविड-19 से उबरने का दस्तावेज दिखाना चाहिए।

इसने कहा कि अमेरिका पहुंचने पर यात्रियों को यात्रा बाद दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।

अमेरिका ने इस हफ्ते भारत को लेकर यात्रा परामर्श जारी किया था और अपने नागरिकों से अपील की थी कि वहां कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण भारत की यात्रा नहीं करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब