लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने वैश्विक स्तर पर 5.5 करोड़ टीके आवंटित करने की योजना का ऐलान किया

By भाषा | Updated: June 22, 2021 00:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 जून अमेरिका ने सोमवार को वैश्विक स्तर पर 5.5 करोड़ कोविड-19 टीके आवंटित करने की अपनी योजना का ऐलान किया, जिनमें 1.6 करोड़ टीके भारत और बांग्लादेश जैसे एशियाई देशों को दिए जाएंगे।

पूर्व में आवंटित कोविड-19 के 2.5 करोड़ टीकों को मिलाकर बाइडन प्रशासन अब तक आठ करोड़ टीके वितरित करने की घोषणा कर चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोविड महामारी को वैश्विक स्तर पर समाप्त करने के मद्देनजर इन टीकों को जून के अंत तक वितरित करने का संकल्प लिया था।

व्हाइट हाउस ने कहा, '' दुनियाभर में कोविड महामारी को समाप्त करने की अपनी लड़ाई को जारी रखते हुए राष्ट्रपति बाइडन ने पूरी दुनिया को टीके उपलब्ध कराने में सहायता का वादा किया है। इसके तहत, हमारी घरेलू आपूर्ति में से टीके दान करने की योजना है और राष्ट्रपति ने जून के अंत तक आठ करोड़ टीके वितरित करने का संकल्प जताया है।''

उन्होंने कहा कि आठ करोड़ टीकों में से 75 फीसदी कोवैक्स अभियान के जरिए वितरित किए जाएंगे जबकि 25 फीसदी टीके उन देशों को मुहैया कराए जाएंगे जोकि संक्रमण के अत्याधिक मामलों से जूझ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब