लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने रूसी गैस पाइपलाइन को निशाना बनाते हुए और प्रतिबंधों की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 23, 2021 09:49 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 नवंबर (एपी) अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कथित अमेरिका-विरोधी नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन को लेकर रूस पर दबाव बनाए रखने के लिए सोमवार को परियोजना से जुड़े लोगों और पोतों पर प्रतिबंध लगा दिए।

अमेरिका ने नॉर्ड स्ट्रीम 2 के निर्माण को धीमा करने या रोकने की असफल कोशिश की है, जिससे रूसी गैस को जर्मनी तक पहुंचाया जाएगा। अमेरिका को डर है कि इस ऊर्जा परियोजना का फायदा उठाकर रूस की यूरोप में पहुंच बढ़ सकती है।

रूस-नियंत्रित ‘गज़प्रोम’ पाइपलाइन की मालिकाना कंपनी है, जिसमें कई यूरोपीय कम्पनियों ने भी निवेश किया है। परियोजना में जर्मन हितों पर अमेरिकी प्रतिबंध लगाए बिना, पाइपलाइन को पूरा करने की अनुमति देने के लिए अमेरिका ने पिछली गर्मियों में नाटो के एक प्रमुख सहयोगी जर्मनी के साथ समझौता किया थ।

सोमवार को की गई घोषणा में ‘ट्रांसएड्रिया लिमिटेड’ और उसके एक पोत को लक्षित किया गया है जिसने नॉर्ड स्ट्रीम के लिए काम किया।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने एक बयान में कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने अब तक पाइपलाइन से जुड़े आठ लोगों और 17 पोतों पर प्रतिबंध लगाए हैं।

वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि जर्मन नियामकों के नई पाइपलाइन का परिचालन शुरू करने की अनुमति देने के बाद देश यूरोपीय संघ में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को तेजी से बढ़ा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल