लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने दुनिया को कोविड-19 टीकों की 5.5 करोड़ खुराकें आवंटित करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: June 22, 2021 17:00 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 22 जून दुनिया से महामारी को खत्म करने के लिए जो बाइडन प्रशासन की योजना के तहत अमेरिका ने दूसरी किस्त के तौर पर दुनिया के बाकी हिस्से के लिए कोविड-19 रोधी टीके की 5.5 करोड़ खुराकें आवंटित करने की घोषणा की है। इनमें से 1.6 करोड़ खुराकें भारत, पाकिस्तान और नेपाल जैसे एशियाई देशों को दी जाएंगी।

इस महीने की शुरुआत में बाइडन प्रशासन ने घोषणा की थी कि अमेरिका ने कोविड टीकों की 2.50 करोड़ खुराकों की आपूर्ति शुरू कर दी है। दूसरी किस्त के तौर पर सोमवार को घोषित 5.50 करोड़ खुराकों में से 1.60 करोड़ खुराकें भारत, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, मालदीव और भूटान जैसे एशियाई देशों को दी जाएंगी। व्हाइट हाउस द्वारा सोमवार को दिए गए विवरण में यह नहीं बताया गया है कि कितनी खुराकें किन देशों को भेजी जाएगी। क्षेत्रवार अनुमानित खुराकों की जानकारी दी गयी है।

बाइडन प्रशासन ने अब तक आठ करोड़ खुराकें आवंटित की है जिसे जून अंत तक मुहैया कराने का संकल्प लिया गया है। व्हाइट हाउस ने बताया, ‘‘देश में भी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जारी है और दुनिया से भी महामारी को खत्म करने के लिए कदम उठाए गए हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन ने वादा किया है कि अमेरिका दुनिया के लिए टीकों के भंडार के समान होगा। इस योजना के तहत देश में की गई आपूर्ति से टीके दान किए जा रहे हैं और राष्ट्रपति ने जून अंत तक आठ करोड़ खुराकें आवंटित करने का फैसला किया है।’’ इन आठ करोड़ खुराकों में से अमेरिका 75 प्रतिशत खुराकें ‘कोवैक्स’ पहल के साथ साझा करेगा और 25 प्रतिशत खुराकें संक्रमण की ज्यादा मार झेल रहे देशों को दी जाएंगी।

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य दुनिया में टीकाकरण का कवरेज बढ़ाने, संक्रमण के मामलों से निपटने के लिए तैयारी करने और स्वास्थ्यकर्मियों तथा जोखिम वाली आबादी को प्राथमिकता, अपने पड़ोसियों एवं दुनिया के जरूरतमंद देशों की मदद करना है।’’ व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन प्रशासन टीका देकर दूसरे देशों को अपने पक्ष में लामबंद करने का प्रयास नहीं करेगा। ‘कोवैक्स’ पहल के तहत साझा की जाने वाली 4.10 करोड़ खुराकों में 1.40 करोड खुराकें लातिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों तथा 1.60 करोड़ खुराकें एशिया को दी जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक