लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने तपेदिक के उपचार के लिए सात प्रभावित देशों को 5.7 करोड़ डॉलर की सहायता की घोषणा की

By भाषा | Updated: June 5, 2021 10:03 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, पांच जून अमेरिका ने तपेदिक से अत्यधिक प्रभावित भारत समेत सात देशों को क्षय रोग को समाप्त करने के प्रयासों में मदद के लिये शुक्रवार को 5.7 करोड़ डॉलर की सहायता राशि देने की घोषणा की।

जिन अन्य देशों को यह सहायता दी जा रही है उनमें बांग्लादेश, इंडोनेशिया, फिलिपींस, दक्षिण अफ्रीका, तजाकिस्तान और यूक्रेन शामिल हैं।

मीडिया में आयी विज्ञप्ति के अनुसार सरकारों के साथ मिलकर की जा रही यह पहल कोविड-19 महामारी के चलते तपेदिक से उबरने के प्रयास में आयी कमी को एक आधार मुहैया करायेगी।

जिन 23 देशों में ‘यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट’ (यूएसएड) ने अपना ध्यान केन्द्रित किया है, वहां तपेदिक की रोकथाम और इसके नियंत्रण के लिए कोविड-19 के कारण 2019 की तुलना में 2020 में 10 लाख से भी कम लोगों तक इस रोग का उपचार और निदान पहुंचा।

यूएसएड ने कहा कि कोविड-19 के साथ ही तपेदिक प्रमुख जानलेवा संक्रामक रोग है, विशेषकर निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों में इससे हर साल एक करोड़ लोग बीमार होते हैं और 14 लाख लोगों की जान जाती है।

मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया कि वर्ष 2000 से यूएसएड के प्रयासों से छह करोड़ से अधिक जिंदगियां बचायी गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना