लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने पाकिस्तानी मानव तस्कर की जानकारी देने पर 20 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया

By भाषा | Updated: October 14, 2021 21:26 IST

Open in App

(ललित झा)

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर अमेरिका ने बृहस्पतिवार को कथित मानव तस्कर आबिद अली खान के बारे में सूचना देने वाले को 10 लाख डॉलर और उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की। अली खान पाकिस्तानी नागरिक है।

गृह विभाग ने कहा कि अली खान पाकिस्तान से तस्करी का नेटवर्क चलाता है और वह बिना वैध दस्तावेज वाले लोगों से पैसे लेकर उन्हें मध्य पूर्व और दक्षिण-पश्चिम एशिया के रास्ते अमेरिका में प्रवेश कराता है।

विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अली खान पाकिस्तान से विभिन्न देशों के रास्ते अमेरिका में लोगों को अवैध तरीके से प्रवेश कराने के अलावा विदेशी नागरिकों को यात्रा के लिए फर्जी दस्तावेज भी उपलब्ध कराता है।

इसके मुताबिक, 10 लाख डॉलर का पहला इनाम अली खान की गिरफ्तारी या उसके बारे में पुख्ता सूचना देने के लिए तय किया गया है जबकि 10 लाख डॉलर का दूसरा इनाम अली खान के मानव तस्करी नेटवर्क को नष्ट करने वाली सूचना देने के लिए घोषित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला