लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान में संघर्ष विराम का संयुक्त रूप से किया स्वागत

By भाषा | Updated: May 25, 2020 05:08 IST

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबान की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि सुरक्षा और रक्षा बल इसका अनुपालन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने एक बयान में कहा, ‘‘ हमने इस पल को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है।माइक पोम्पियो ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि संघर्ष विराम से अफगान लोगों और सुरक्षा बलों को ईद मनाने का मौका मिलेगा जिसके वे हकदार हैं।

वाशिंगटन/न्यूयॉर्क: अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति और तालिबान के बीच ईद के दौरान तीन दिन तक संघर्ष विराम रखने को लेकर बनी सहमति का रविवार को स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे दोनों पक्षों में भरोसा बढ़ेगा। ईद के मौके पर संघर्ष विराम लागू होने से पहले तालिबान ने घोषणा की कि अगर उसके ठिकानों पर हमला किया गया तभी वह जवाबी कार्रवाई करेगा।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबान की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि सुरक्षा और रक्षा बल इसका अनुपालन करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने एक बयान में कहा, ‘‘ हमने इस पल को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है और उम्मीद करता हूं कि संघर्ष विराम से अफगान लोगों और सुरक्षा बलों को ईद मनाने का मौका मिलेगा जिसके वे हकदार हैं। इससे तालिबान और सरकार को देश के शांतिपूर्ण भविष्य के लिए अतिरिक्त कदम उठाने का मौका मिलेगा।’’

उन्होंने ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि अमेरिका तालिबान के साथ हुए समझौते और अमेरिका-अफगानिस्तान संयुक्त घोषणापत्र लागू करने को लेकर प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका और तालिबान के बीच 29 फरवरी को दोहा में शांति समझौता हुआ था। समझौता के तहत तालिबान अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों से संबंध नहीं रखेगा और अमेरिका पर हमले के लिए अफगानिस्तान का इस्तेमाल नहीं करेगा। करार के तहत तालिबान अंतर-अफगान संवाद में भी शामिल होगा।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भी तालिबान और अफगानिस्तान सरकार द्वारा युद्धविराम की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने सभी पक्षों से इस अवसर का इस्तेमाल अफगान नीत और अफगान अधिकृत शांति प्रक्रिया को बढ़ाने में करने का आह्वान किया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक की ओर से जारी एक बयान क अनुसार, ‘‘ महासचिव ने अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच युद्धविराम घोषित होने का स्वागत किया जिससे अफगानिस्तान के लोग शांतिपूर्ण तरीके से ईद मना सकेंगे।’’  

टॅग्स :अफगानिस्तानअमेरिकासंयुक्त राष्ट्रतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल