लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और इजराइल ने कहा कि वे ईरान के लिए ‘दूसरी योजना’ पर विचार कर रहे हैं

By भाषा | Updated: October 14, 2021 11:45 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर (एपी) अमेरिका और इजराइल ने बुधवार को कहा कि ईरान के 2015 के ऐतिहासिक परमाणु समझौते को बचाने के लिए उचित तरीके से बातचीत के लिए नहीं लौटने की स्थिति में वे इस्लामी गणराज्य से निपटने के लिए “प्लान बी” पर विचार कर रहे हैं।

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और इजराइली विदेश मंत्री येर लापिद ने कहा कि अगर अमेरिका इस समझौते में फिर से शामिल होता है और इसके बावजूद ईरान समझौते के अनुपालन की तरफ लौटने की उसकी पेशकश को ठुकराता है तो इस स्थिति से निपटने के लिए दोनों देशों के बीच ‘‘अन्य विकल्पों” पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि ये विकल्प क्या होंगे लेकिन ऐसे कई गैर-कूटनीतिक विकल्प हैं जिनपर विचार किया जा सकता है। इनमें बढ़े हुए प्रतिबंधों से लेकर सैन्य विकल्प शामिल हैं। बाइडन प्रशासन की प्राथमिकता इस समझौते को पुनर्जीवित करना रही है और इस दिशा में काम नहीं करना उसकी विदेश नीति उद्देश्यों के लिए झटका साबित हो सकता है।

ये टिप्पणियां अमेरिका की ओर से मानी गई दुर्लभ स्वीकृति है कि वह ईरान के साथ कूटनीति विफल रहने की सूरत में आगे की रणनीति पर विचार कर रहा है। इजराइल कभी भी परमाणु समझौते का हिस्सा नहीं रहा है और इसके पूर्व प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू, ओबामा प्रशासन द्वारा किए गए इस समझौते के मुखर विरोधी रहे हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते से 2018 में अमेरिका को अलग कर लिया था।

ब्लिंकन और लापिद ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्री के साथ विदेश मंत्रालय में एक संयुक्त प्रेस वार्ता में यह टिप्पणी की। इस वार्ता में तीनों तथाकथित "अब्राहम समझौतों" का विस्तार करने की कोशिश करने पर सहमत हुए। ट्रंप शासन काल में हुए इन समझौतों ने इजराइल, यूएई और अन्य अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाया था।

उनकी टिप्पणी तब आई है जब ईरान ने संकेत दिया है कि वह वियना में अमेरिका के साथ परोक्ष वार्ता करने के लिए तैयार है, लेकिन कोई तारीख नहीं दी है। ईरान ने समझौते के तहत बाधित अपनी परमाणु गतिविधियों की सीमाओं को तोड़ना जारी रखा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल