लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और चीन के बीच ‘कड़े प्रतिस्पर्धी’ देशों वाले संबंध हैं: व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: February 23, 2021 12:09 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 23 फरवरी व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच ‘‘कड़े प्रतिस्पर्धी’’ देशों वाले संबंध हैं और बाइडन प्रशासन अपने साझेदारों एवं सहयोगियों के साथ निकट समन्वय स्थापित करके काम करेगा ताकि उसकी स्थिति मजबूत हो।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी की सोमवार को यह टिप्पणी चीन के विदेश मंत्री वांग यी द्वारा चीन-अमेरिका के संबंधों पर की गई टिप्पणी के बाद आई है। बीजिंग ने अमेरिका से कहा था कि वह उसके आंतरिक मामलों में दखल देना बंद करें और व्यापार प्रतिबंधों को हटाएं।

वांग ने कहा था कि अमेरिका को चीन की सत्तारूढ कम्युनिस्ट पार्टी और एक दलीय राजनीतिक प्रणाली की ‘छवि खराब’ करना और ताइवान, तिब्बत, हांगकांग और शिनजियांग में ‘अलगाववादी ताकतों’ को समर्थन देना बंद करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि बाइडन प्रशासन को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन के बढ़ते प्रभावों को नियंत्रण में करने के लिए उठाए गए कदमों में भी बदलाव करना चाहिए।

साकी ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘ निश्चित तौर पर हमारे करों की समीक्षा करनी होगी। फिलहाल इसके बारे में बताने के लिए हमारे पास कोई जानकारी नहीं है। हमारा मानना है कि चीन और अमेरिका के बीच ‘कड़े प्रतिस्पर्धी’’ देशों वाले संबंध हैं।’’

उन्होंने कहा कि बाइडन प्रशासन अपने साझेदारों एवं सहयोगियों के साथ निकट समन्वय स्थापित करके काम करेगा ताकि चीन के साथ संबंधों में उसकी स्थिति मजबूत हो।

चीन और अमेरिका के बीच पहले कभी इतने खराब संबंध नहीं रहे। दोनों ही देश व्यापार, कोरोना वायरस महामारी की उत्पत्ति, दक्षिणी चीन सागर में चीन के अक्रामक रवैये और मानवाधिकार के मुद्दों को लेकर एक-दूसरे पर तीखी टिप्पणियां कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला