लाइव न्यूज़ :

दक्षिण चीन सागर विवाद को लेकर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका और चीन भिड़े

By भाषा | Updated: August 10, 2021 16:31 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 10 अगस्त (एपी) समुद्री सुरक्षा पर मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की एक उच्च स्तरीय बैठक में दक्षिण चीन सागर में चीनी कार्रवाई को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तीखी बहस हुई।

बैठक में फारस की खाड़ी में जहाजों पर हमले, गिनी की खाड़ी में समुद्री लूट और भूमध्य सागर तथा अटलांटिक सागर में मानव तस्करी का भी प्रमुखता से उल्लेख किया गया।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी दी है कि विश्व के महासागर और समुद्र, जो कि सभी राष्ट्रों और लोगों की साझा धरोहर हैं, विभिन्न खतरों का सामना कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इस महीने भारत यूएनएससी की अध्यक्षता कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को समुद्री सुरक्षा बढ़ाने और इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की उच्च स्तरीय खुली परिचर्चा की अध्यक्षता की थी।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पांच साल पहले एक न्यायाधिकरण के फैसले में चीन के दावों को खारिज किये जाने के बावजूद दक्षिण चीन सागर के हिस्सों पर उसकी बढ़ती आक्रमकता पर चेतावनी देते हुए कहा कि वहां या विश्व में किसी भी महासागर में टकराव का सुरक्षा एवं वाणिज्य के लिहाज से गंभीर वैश्विक प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण चीन सागर में, हमने समुद्र में जहाजों के बीच खतरनाक मुठभेड़ और गैरकानूनी समुद्री दावों को लेकर उकसाने वाली कार्रवाई देखी हे।

पिछले महीने की एक घटना पर चीन की सेना ने कहा था कि उसने एक इलाके से एक अमेरिकी युद्धपोत का पीछा किया और इस इलाके के वह दक्षिण चीन सागर होने का दावा करता है। हालांकि, अमेरिकी नौसेना ने इस बयान को झूठ करार दिया था।

चीन के उप राजदूत दाई बिंग ने बैठक में अमेरिका पर पलटवार करते हुए दक्षिण चीन सागर में शांति एवं स्थिरता के लिए उसके सबसे बड़ा खतरा बनने का आरोप लगाया।

उन्होंने फिलीपीन के पक्ष में दिये गये न्यायाधिकरण के फैसले को अवैध और गैर बाध्यकारी बताया। उन्होंने कहा कि दक्षिण चीन सागर में स्थिति स्थिर है और बीजिंग 10 सदस्यीय दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान के साथ इस सागर पर एक आचरण संहिता पर सहमति बनाने की कोशिश में जुटा हुआ है।

दाई ने यह भी कहा कि समुद्री सुरक्षा पर अमेरिका को बोलने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि वह समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र समझौते का पक्षकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इस समझौते का अनुमोदन नहीं किया है जो 1994 में प्रभावी हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें