लाइव न्यूज़ :

अमेरिका : धोखाधड़ी के मामले में एक भारतीय को 14 महीने की जेल

By भाषा | Updated: June 8, 2021 15:39 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, आठ जून अमेरिका के सीएटल की एक अदालत ने एक भारतीय नागरिक को 800,000 डॉलर की धोखाधड़ी करने के जुर्म में 14 महीने जेल की सजा सुनाई है।

अमेरिकी कार्यवाहक वकील टेसा एम गोर्मन के अनुसार, अरुण कुमार सिंघल (42) को तीन जनवरी को धोखाधड़ी का दोषी पाया गया था और सजा पूरी होने के बाद उसे निर्वासित कर दिया जाएगा।

अमेरिका के जिला न्यायाधीश रिचर्ड ए जोनस ने चार जून को सिंघल को सजा सुनाते हुए कहा, ‘‘ तुमने एक चीज के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया... तुम केवल इसलिए रुके क्योंकि कानून ने तुम्हें पकड़ लिया लेकिन तब भी तुमने झूठ बोलना तथा धोखा देना जारी रखा। ’’

मामले के ब्यौरे के अनुसार, सिंघल 2014 में ‘स्पेसलैब्स हेल्थकेयर इंक’ में ‘ग्लोबल प्रोडक्ट सपोर्ट’ विभाग का निदेशक था। उसे इस्तेमाल किए गए उपकरणों के बेचने के काम का प्रभारी बनाया गया था।

संघीय अभियोजकों ने आरोप लगाया कि अधिक बोली लगाने वाली कम्पनी को उपकरण बेचने की बजाय सिंघल ने टेक्सास की एक कम्पनी से बहुत कम कीमत पर उपकरण के लिए बोली लगाने की एक योजना बनाई और फिर इस्तेमाल किए गए उपकरण उसे बेचे। इसके बाद उसने, अपनी बनाई एक मुखौटा कम्पनी के जरिए 10 प्रतिशत अधिक मुनाफे पर ये उपकरण टेक्सास की कम्पनी से खरीदे और मिनेसोटा की एक कम्पनी को उच्च दाम में ये उपकरण बेचे।

अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, सिंघल ने इस इस तरह 780,000 डॉलर से अधिक का मुनाफा कमाया। यह पूरा वाकया, सिंघल को कम्पनी द्वारा दिए फोन पर आए संदेशों से सामने आया। इसके बाद कम्पनी ने सिंघल को काम से निकाल दिया और स्नोक्वाल्मी पुलिस विभाग में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई, जिसने एफबीआई को सतर्क किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा