लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत और ताइवान की राष्ट्रपति ने डिजिटल बैठक की

By भाषा | Updated: January 14, 2021 15:08 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 14 जनवरी (एपी) संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत केली क्राफ्ट की ताइवान की प्रस्तावित यात्रा रद्द हो गयी है लेकिन उन्होंने बुधवार रात ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन से डिजिटल माध्यम से बातचीत की और उनसे कहा कि अमेरिका हमेशा ताइवान के साथ खड़ा रहेगा।

क्राफ्ट अगले सप्ताह राष्ट्रपति के साथ पद छोड़ेंगी, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि वह जल्द स्वशासित द्वीपीय देश का भ्रमण करेंगी। उन्होंने ताइवान को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और लोकतंत्र के लिए प्रकाशपुंज कहा।

पिछले सप्ताह घोषणा की गयी थी कि क्राफ्ट ताइवान की यात्रा करेंगी जिसके बाद बीजिंग ने आलोचना की थी और चेतावनी दी थी कि अमेरिका को ‘उसके कृत्यों के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’। चीन ताइवान को अपने से अलग हुआ प्रांत करार देता है और उसने इस द्वीपीय क्षेत्र को अपने नियंत्रण में लाने की धमकियां तेज कर दी हैं।

निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल में ताइवान के साथ अमेरिका के रिश्ते प्रगाढ़ हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना