लाइव न्यूज़ :

रूस में अमेरिका के राजदूत विचार-विमर्श करने लौटेंगे वतन

By भाषा | Updated: April 21, 2021 11:05 IST

Open in App

मास्को, 21 अप्रैल (एपी) रूस और अमेरिका के संबंधों में तनाव गहराने के बीच रूस के लिए अमेरिका के राजदूत ने कहा है कि वह विचार-विमर्श के लिए स्वदेश जायेंगे।

रूस ने कहा है उसने राजदूत जॉन सुलिवन को विचार-विमर्श के लिए जाने का आदेश नहीं दिया है और मौजूदा तनाव के बीच उनसे केवल यह सिफारिश की है कि वह ऐसा कर सकते हैं।

सुलिवन ने एक बयान में कहा कि वह राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के सदस्यों के साथ अमेरिका-रूस संबंधों पर चर्चा के लिए इस सप्ताह अमेरिका लौटने वाले हैं। सुलिवन ने कहा कि वह अगले कुछ हफ्ते में मास्को वापस आ जाएंगे।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने मंगलवार को कहा कि सुलिवन को निष्कासित नहीं किया गया है और ना ही उन्हें देश छोड़ने का आदेश दिया गया है लेकिन वह अपने परिवार से मिलने और सलाह-मशविरा के लिए आएंगे।

प्राइस ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि वह आगामी हफ्तों में मॉस्को जाएंगे।’’

सुलिवन ने कहा ‘‘पिछले करीब एक साल से मैंने अपने परिवार को भी नहीं देखा है। जाने की एक वजह यह भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला