लाइव न्यूज़ :

सीरिया को सहायता पहुंचाने के सिलसिले में तुर्की रवाना हुईं अमेरिकी राजदूत

By भाषा | Updated: June 2, 2021 10:21 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, दो जून (एपी) संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड यह सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार देर रात तुर्की रवाना हुईं कि विभिन्न सीमाओं से सीरिया तक मानवीय सहायता पहुंचायी जाए।

दरअसल, रूस ने केवल एक सीमा से मानवीयता सहायता पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि सीरिया सरकार को लाखों जरूरतमंदों को दी जाने वाली हर तरह की सहायता पर नियंत्रण रखना चाहिए।

ग्रीनफील्ड की यात्रा ऐसे वक्त में हो रही है जब मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के आदेश की अवधि 10 जुलाई को समाप्त हो रही है। अब यह मानवीय सहायता तुर्की से सीरिया के विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर पश्चिम हिस्से में केवल एक सीमा से पहुंचायी जा रही है। यह सब सीरिया के करीबी सहयोगी रूस के दबाव के चलते हुआ।

यह यात्रा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के 14 जून को ब्रसेल्स में नाटो शिखर सम्मेलन के इतर तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के साथ पहली मुलाकात के मद्देनजर हो रही है।

एक समय रणनीतिक साझेदार माने जाने वाले तुर्की और अमेरिका के बीच रिश्ते हाल के वर्षो में बिगड़ गए हैं। उनके बीच सीरिया, रूस के साथ तुर्की के सहयोग और पूर्वी भूमध्यसागर में तुर्की के नौसैन्य हस्तक्षेप को लेकर भी मतभेद हैं।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के मिशन ने मंगलवार को घोषणा की कि ग्रीनफील्ड बुधवार से शुक्रवार तक तुर्की के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात कर ‘‘अमेरिका-तुर्की संबंध मजबूत करने, वैश्विक चुनौतियों से निपटने और सीरिया के मामले पर सहयोग बेहतर बनाने को लेकर हमारे नाटो सहयोगी के साथ काम करने के अवसरों पर चर्चा करेंगी’’।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला