लाइव न्यूज़ :

सोमालिया में अल-शबाब के खिलाफ एक हफ्ते में दूसरी बार अमेरिका ने किया हवाई हमला

By भाषा | Updated: July 24, 2021 09:17 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 जुलाई (एपी) अमेरिकी बलों ने सोमालिया में अल-शबाब चरमपंथी समूह के खिलाफ इस हफ्ते शुक्रवार को दूसरी बार हवाई हमला किया। इससे पहले मंगलवार को किया गया हमला, राष्ट्रपति जो बाइडन के जनवरी में पद संभालने के बाद से पहला ऐसा हमला था।

पेंटागन ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि यह हमला सोमाली साझेदार बलों के समर्थन में किया गया और इसलिए सैन्य बल के प्रयोग के लिए मौजूदा कांग्रेस के प्राधिकरण के तहत अनुमति दी गई थी।

पेंटागन की प्रवक्ता सिंडी किंग ने कहा कि हवाई हमले सोमाली सरकार के साथ समन्वय कर किए गए थे और यह मध्य सोमालिया के गालमुदुग इलाके में केयसाद क्षेत्र के आस-पास किया गया था। उन्होंने कहा कि अभियान की सुरक्षा के लिहाज से और ब्योरे जारी नहीं किए जा सकते।

अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम दिनों में सोमालिया से अपने ज्यादातर सैनिकों को हटा लिया था और उन्हें आस-पास के देशों में भेज दिया था जहां वे दूर से सोमाली बलों को सलाह दे सकते हैं और अल-कायदा आतंकवादी नेटवर्क से संबद्ध संगठन अल-शबाब के खिलाफ बल की मदद कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो