लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी वायुसेना ने आतंकी समझ कर अपने ही दोस्तों पर कर दी एयर स्ट्राइक, 17 की मौत

By भाषा | Updated: May 18, 2019 10:12 IST

हवाई हमला बृहस्पतिवार को उस वक्त हुआ जब अफगान पुलिस शहर के पास तालिबान के साथ जंग लड़ रही थी।

Open in App

काबुल, 17 मई: अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंड प्रांत की राजधानी लश्कर गाह के बाहरी इलाके में तालिबान के साथ लड़ाई के दौरान गलती से हुए हवाई हमले में 17 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। प्रांतीय परिषद के प्रमुख अताउल्ला अफगान ने बताया कि हवाई हमला बृहस्पतिवार को उस वक्त हुआ जब अफगान पुलिस शहर के पास तालिबान के साथ जंग लड़ रही थी।

उन्होंने बताया कि हमले में 14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। तत्काल यह साफ नहीं हो पाया है कि अफगानिस्तान या अमेरिकी बलों में से किसने यह हवाई हमला किया। काबुल में अमेरिकी सेना से तत्काल कोई जवाब नहीं मिला है।

हालांकि इस बारे में अमेरिकी सेना ने हमेशा अफगानिस्तानी सैनिकों का समर्थन ही किया है। हेलमंड के गवर्नर मोहम्मद यासिन ने कहा है कि हवाई हमले की जांच की जा रही है। तालिबान की ओर से जारी बयान में इस हमले के लिये अमेरिकी बलों को जिम्मेदार बताया गया है।

फिलहाल ये तत्काल साफ नहीं हो पाया है कि अफगानिस्तान या अमेरिकी बलों में से किसने यह हवाई हमला किया।

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा