लाइव न्यूज़ :

अल कायदा प्रमुख आसिम उमर ढेर, अफगानिस्तान और यूएस ने मार गिराया, यह भारत में पैदा हुआ था

By भाषा | Updated: October 8, 2019 20:25 IST

अफगान अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय ने ट्विटर पर बताया कि पाकिस्तानी नागरिक और एक्यूआईएस के सरगना आसिम उमर को संगठन के छह अन्य सदस्यों के साथ ढेर कर दिया गया है। इन छह सदस्यों में अधिकतर पाकिस्तानी थे।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया कि इन आतंकियों को दक्षिणी हेलमंद प्रांत में ढेर किया गया था।उन्होंने बताया कि उमर को तालिबान के एक परिसर में ‘दफन’ कर दिया गया है। 

अमेरिका और अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान में अल कायदा की दक्षिण एशिया शाखा के सरगना को पिछले महीने ढेर कर दिया है।

अफगान अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। अल कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) का गठन 2014 में हुआ था और तभी से आसिम उमर इसका सरगना था। सुरक्षा बलों ने हेलमंद प्रांत के मूसा कला जिले में 23 सितंबर को तालिबान के एक परिसर पर छापा मारा था।

उस छापेमारी में एक्यूआईएस का सरगना उमर मारा गया। अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) ने ट्विटर पर बताया कि उमर पाकिस्तानी नागरिक था, लेकिन इस तरह का दावा करने वाली कुछ रिपोर्टें थी कि वह भारत में पैदा हुआ था।

एनडीएस ने ट्विटर पर बताया कि उमर के साथ संगठन के छह अन्य सदस्यों को भी मार गिराया है। उनमें से अधिकतर पाकिस्तानी थे। उन्होंने बताया कि उमर को तालिबान के एक परिसर में ‘दफन’ कर दिया गया है। यह छापेमारी 22-23 सितंबर की रात को की गई थी जिसके लिए अमेरिका ने हवाई सहयोग दिया था।

अधिकारियों ने कहा कि वे अभियान के दौरान बच्चों समेत 40 आम लोगों की मौत होने का दावा करने वाली रिपोर्टों की जांच कराएंगे। एनडीएस ने कहा कि छापेमारी में मारे गए एक्यूआईएस के छह अन्य सदस्यों में एक की पहचान ‘रेहान’ के तौर पर हुई है। वह अल कायदा के सरगना एमन अल जवाहिरी का सहायक था। अफगानिस्तान में अमेरिकी बलों ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। 

टॅग्स :अफगानिस्तानअमेरिकाआईएसआईएसतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल