लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीका उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए निवेश की पेशकश कर रहा अमेरिका प्रशासन

By भाषा | Updated: November 17, 2021 21:25 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 नवंबर (एपी) अमेरिका का जो बाइडन प्रशासन कोविड-19 टीकों का घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए दवा निर्माताओं के लिए अरबों डॉलर की राशि इस उम्मीद के साथ उपलब्ध करा रहा है कि दुनिया को देने के लिए हर साल एक अरब अतिरिक्त खुराक का उत्पादन करने की क्षमता पैदा हो।

नयी पहल के तहत स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग का जैवचिकित्सा आधुनिक अनुसंधान और विकास प्राधिकरण उन फार्मास्युटिकल कंपनियों से अपनी उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाने के लिहाज से सरकारी निवेश प्राप्त करने को कह रहा है जिन्होंने और अधिक प्रभावी एमआरएनए टीकों का विनिर्माण करने की क्षमता प्रदर्शित की है।

बाइडन प्रशासन का मानता है कि कोविड-19 टीकों की बढ़ी हुई उत्पादन क्षमता से खुराकों की वैश्विक कमी को पाटने में मदद मिलेगी। खासतौर पर कम और मध्यम आय वाले देशों के लिए यह कारगर होगा। वायरस के और अधिक खतरनाक स्वरूपों की रोकथाम में भी सहायता मिलेगी।

व्हाइट हाउस के सामने वैश्विक टीका आपूर्ति में असमानता को लेकर देश में और बाहर दबाव रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला