लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने चीन पर डब्ल्यूएचओ की जांच में ‘बाधा’ डालने का आरोप लगाया, टीकों पर खड़े किए सवाल

By भाषा | Updated: December 19, 2020 15:39 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 19 दिसंबर अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे चीन से कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के बारे में पारदर्शिता की मांग करें। अमेरिका का आरोप है कि वुहान शहर में खतरनाक वायरस की उत्पत्ति के संबंध में चीन विश्व स्वास्थ्य संगठन की जांच में बाधा डाल रहा है।

अमेरिका ने चीन के टीकों पर भी सवाल खड़े किये हैं। अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,74,42,100 से ज्यादा मामले हैं और 3,13,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने शुक्रवार को कहा, ‘‘कोरोना वायरस का पता लगने के करीब एक साल बाद भी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी वायरस के संबंध में गलत जानकारी दे रही है और इस वायरस की उत्पत्ति और प्रसार के संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन की जांच में बाधा डाल रही है।’’

उन्होने कहा कि चीन टीकों की बिक्री भी कर रहा है जबकि सुरक्षा और उनके प्रभावी होने के संबंध में अनिवार्य आंकड़ों का पता नहीं है क्योंकि क्लीनिकल परीक्षण के दौरान पारदर्शिता नहीं बरती गई। उन्होंने कि चीनी सरकार के इन दोनों कदमों से चीन और दुनिया भर के नागरिकों के लिए खतरा पैदा होता है।

पोम्पिओ ने कहा कि दुनिया के देशों को चीन से वायरस की उत्पत्ति और महामारी के प्रसार के संबंध में पारदर्शिता बरतने की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘’महामारी महज संयोग नहीं है।’’

इसी बीच अमेरिका ने बृहस्पतिवार को कुछ खास प्रतिष्ठानों पर नए तरह के प्रतिबंध लगाते और कहा कि इनकी गतिविधियां राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति हितों को प्रभावित करती हैं।

वाणिज्य विभाग ने 59 चीनी प्रतिष्ठानों को निर्यात नियंत्रण प्रतिष्ठान सूची में शामिल किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा