लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने अफगानिस्तान पर लगाया भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रहने का आरोप, सहायता राशि में की 16 करोड़ डॉलर की कटौती

By भाषा | Updated: September 20, 2019 06:02 IST

विदेश मंत्री माइक पोम्पियो कि अमेरिका भ्रष्टाचार की निगरानी करने की प्रभारी अफगान संस्था के साथ कार्य स्थगित कर रहा है क्योंकि यह एक साझेदार बने रहने के योग्य नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि अफगान सरकार भ्रष्टाचार से लड़ने में एक स्पष्ट प्रतिबद्धता प्रदर्शित करेगी।पोम्पियो ने कहा कि अमेरिका ऊर्जा परियोजना के लिए 10 करोड़ डॉलर का वादा वापस ले रहा है।

अमेरिका ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि अफगानिस्तान सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में नाकाम रही है और उसे सीधे तौर पर दिये जाने वाले धन में 16 करोड़ डॉलर से अधिक की कटौती की जाती है। अफगानिस्तान में करीब हफ्ते भर बाद होने वाले चुनाव से पहले अमेरिका ने यह कदम उठाया है।विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने एक बयान में कहा, ‘‘हम उन लोगों के खिलाफ हैं जो अपने पद का दुरूपयोग करते हैं और विदेशी सहायता के लाभों से अफगान अवाम को वंचित करने में तथा अधिक समृद्ध भविष्य से उन्हें दूर करने में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रहे हैं।’’उन्होंने कहा कि अमेरिका भ्रष्टाचार की निगरानी करने की प्रभारी अफगान संस्था के साथ कार्य स्थगित कर रहा है क्योंकि यह एक साझेदार बने रहने के योग्य नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि अफगान सरकार भ्रष्टाचार से लड़ने में एक स्पष्ट प्रतिबद्धता प्रदर्शित करेगी ताकि अफगान अवाम की सेवा की जा सके और उनके विश्वास को कायम रखा जा सके।’’पोम्पियो ने कहा कि अमेरिका ऊर्जा परियोजना के लिए 10 करोड़ डॉलर का वादा वापस ले रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इसके लिए अफगान प्राधिकारों को धन भेजने के बजाय इसे प्रत्यक्ष रूप से वित्त पोषित करेगा।

टॅग्स :अमेरिकाअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल