लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: हवाईअड्डे पर बंदूक से दुर्घटनावश गोली चलने से मची अफरा-तफरी

By भाषा | Updated: November 21, 2021 08:31 IST

Open in App

अटलांटा (अमेरिका), 21 नवंबर (एपी) अटलांटा के हवाईअड्डे के सुरक्षा जांच क्षेत्र में शनिवार को दुर्घटनावश बंदूक चल जाने से अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

हार्टसफिल्ड जैक्सन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने ट्विटर पर बताया कि हवाईअड्डे में कोई हमलावर नहीं है। अटलांटा पुलिस ने कहा कि कोई घायल नहीं हुआ है।

यह घटना दोपहर को करीब डेढ़ बजे सुरक्षा जांच क्षेत्र में हुई। बंदूक चलने की आवाज और उसके कारण मची अफरा-तफरी के वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर डाले। देश के अन्य हिस्सों से अटलांटा आने वाले विमानों को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया।

हवाईअड्डे के अधिकारियों ने कहा कि कोई यात्री और कर्मचारी खतरे में नहीं हैं।

अभी यह नहीं बताया गया है कि बंदूक किसी यात्री की थी या फिर हवाईअड्डे के किसी कर्मचारी की। इस मामले में जांच चल रही है।

हवाईअड्डे पर सामान्य परिचालन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बहाल हो गया।

अटलांटा जर्नल-कांस्टीट्यूशन के मुताबिक अधिकारियों ने अभी यह भी नहीं बताया है कि बंदूक से कितनी गोलियां चलीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला