लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: कोरोना से एक दिन में 139 मौतें, 43,700 पॉजिटिव, राष्ट्रपति ट्रंप ने मेडिकल आपूर्ति के लिए लिया बड़ा फैसला

By भाषा | Updated: March 24, 2020 09:34 IST

Coronavirus: पूरी दुनिया में इस वायरस से अभी तक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और करीब साढ़े तीन लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूयॉर्क में संक्रमण के कारण अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में आने वाले दिनों में ये मामले और तेजी से बढ़ सकते हैं।

वाशिंगटन:  कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में एक दिन में 130 से अधिक लोगों की मौत होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आवश्यक मेडिकल आपूर्ति और निजी सुरक्षा उपकरणों की जमाखोरी रोकने के लिए एक सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। यह पहली बार है जब देश में एक दिन में इतनी अधिक संख्या में लोगों की मौत हुई है।

सोमवार तक अमेरिका में 43,700 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इनमें से 10,000 मामले केवल एक दिन में सामने आए। कोविड-19 के आंकड़े एकत्र कर रही वेबसाइट ‘वर्ल्डोमीटर’ ने यह जानकारी दी।

आदेश में ट्रंप ने कहा कि सरकार जमाखोरी और आवश्यक दवाओं तथा सैनेटाइजर और मास्क जैसी वस्तुओं, निजी सुरक्षा के अन्य उपकरणों के दाम अत्यधिक बढ़ाए जाने के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘सीधी सी बात है कि अमेरिकी लोगों की परेशानी का फायदा हम किसी को नहीं उठाने देंगे।’’

हाल के इतिहास में अमेरिका में पैदा हुए सबसे भयावह स्वास्थ्य संकट का केंद्र न्यूयॉर्क है, जहां इस संक्रमण के कारण अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है और अधिकारियों ने आगाह किया है कि आने वाले दिनों में ये मामले और तेजी से बढ़ सकते हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?