लाइव न्यूज़ :

दक्षिण एशिया में संभावित सैन्य वृद्धि को टालने के लिए तत्काल वार्ता की जरूरत : अमेरिका

By भाषा | Updated: August 8, 2019 05:42 IST

अमेरिका ने बुधवार को कहा कि दक्षिण एशिया में तनाव को कम करने और संभावित सैन्य वृद्धि को टालने के लिए सभी पक्षों के बीच बातचीत की '‘तत्काल आवश्यकता'’ है।

Open in App

अमेरिका ने बुधवार को कहा कि दक्षिण एशिया में तनाव को कम करने और संभावित सैन्य वृद्धि को टालने के लिए सभी पक्षों के बीच बातचीत की '‘तत्काल आवश्यकता'’ है। अमेरिका का यह बयान पाकिस्तान द्वारा भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित करने और राजनयिक संबंधों को कमतर करने के कुछ घंटों बाद आया।

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को रद्द करने के भारत के कदम को ‘‘एकतरफा और अवैध’’ बताते हुए पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को निष्कासित कर दिया। साथ ही भारत के साथ राजनयिक संबंधों को भी कमतर कर दिया। ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दक्षिण एशिया के घटनाक्रम को लेकर एक सवाल के जवाब में पीटीआई से कहा कि तनाव को घटाने और संभावित सैन्य बढ़ोतरी को टालने के लिए सभी पक्षों के बीच बातचीत की तत्काल जरूरत है।

नाम उजागर न करने की शर्त पर अधिकारी ने कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच बेहतर संबंधों का स्वागत करेगा और हम ऐसे प्रयासों का समर्थन जारी रखेंगे जो तनाव घटाते हैं और भारत व पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत के लिए अनुकूल माहौल तैयार करते हैं। अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने सभी पक्षों से शांत रहने और संयम बरतने का आह्वान किया है। उधर, अमेरिका ने बुधवार को उन खबरों का जोरदार खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि भारत ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने से पहले इसकी सूचना दी थी।

अमेरिका और भारत में कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले सप्ताह बैंकॉक में मुलाकात के दौरान जम्मू कश्मीर पर भारत के फैसले के संबंध में अपने अमेरिकी समकक्ष माइक पोम्पिओ को सूचित किया था। दक्षिण और मध्य एशिया के विदेश राज्य मंत्री ऐलिस जी वेल्स ने ट्वीट किया, प्रेस रिपोर्टिंग के विपरीत, भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के विशेष संवैधानिक दर्जे को रद्द करने की पहल से पूर्व अमेरिकी सरकार से परामर्श या सूचना नहीं दी। भाषा पवनेश नेत्रपाल नेत्रपाल

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा