लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए नीतियों पर अमल करने का ब्रिटिश सरकार से आग्रह

By भाषा | Updated: June 24, 2021 18:05 IST

Open in App

लंदन, 24 जून (एपी) ब्रिटिश सरकार से उसके अपने जलवायु सलाहकारों ने आग्रह किया है कि जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से मुकाबला करने के लिए, किए गए वादों को पूरा किया जाए।

जलवायु परिवर्तन संबंधी सलाहकार समिति ने कहा कि ऐसी नीतियों की तत्काल जरूरत है जिससे घरों को अधिक ऊर्जा दक्ष बनाया जा सके, इलेक्ट्रिक कारों को अपनाने में तेजी आए और लोगों को मांस का सेवन कम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। बृहस्पतिवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में समिति ने करीब 200 सिफारिशें की हैं।

समिति ने सरकार से यह भी अनुरोध किया कि वह जलवायु संबंधी संकट पर आम लोगों के साथ संवाद करे, लोगों को जानकारी मुहैया कराए और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक बदलावों में उन्हें शामिल करे। समिति ने कहा कि सभी नीतियों को इस प्रकार तय किया जाना चाहिए कि यह सुनिश्चित हो सके कि वे जलवायु लक्ष्यों के अनुरूप हैं। समिति ने यह भी कहा कि योजना कानून में बदलाव को संशोधित किया जाना चाहिए ताकि नए विकास से उत्सर्जन में कटौती हो और वह बढ़ते तापमान के लिहाज से तैयार हो।

सरकार ने 1990 के स्तर की तुलना में 2030 तक उत्सर्जन में कम से कम 68 प्रतिशत कटौती करने का संकल्प लिया है। उसने उम्मीद जतायी है कि अन्य देश भी उत्सर्जन में कटौती के लिए अपनी महत्वाकांक्षी योजनाएं तैयार करेंगे।

समिति के मुख्य कार्यकारी क्रिस स्टार्क ने कहा, ‘‘एक साल बीत गया है... लेकिन उन्होंने जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं, वे जादू से नहीं हासिल होने वाले हैं, उन्हें पूरा करने के लिए आश्चर्यजनक रूप से अब तक बहुत कम काम किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला