लाइव न्यूज़ :

यूरेनियम संवर्द्धन से खतरे में पड़ सकता है परमाणु समझौता : यूरोपीय संघ ने ईरान को चेताया

By भाषा | Updated: January 12, 2021 19:38 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 12 जनवरी (एपी) परमाणु क्षमता से जुड़ी ईरान की महत्वाकांक्षाओं को नियंत्रित करने वाले समझौते की निगरानी से जुड़े अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अगर इस्लामिक देश यूरेनियम संवर्द्धन को जारी रखता है तो ऐसे में परमाणु समझौते को जारी रखना और अमेरिका को फिर से उसमें वापस लाने के कूटनीतिक प्रयास विफल हो सकते हैं।

यूरोपीय संघ के विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा कि फोर्दो भूमिगत परमाणु संयंत्र में यूरेनियम को 20 प्रतिशत शुद्धता तक संवर्द्धित करने की ईरान की मंशा ‘‘इस दिशा में बेहद गंभीर कदम और चिंता का विषय है’’ और ‘‘इसका परमाणु हथियारों की वृद्धि पर गंभीर असर होगा।’’ ईरान ने पिछले सप्ताह से यूरेनियम का संवर्द्धन शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि 2015 में हुए समझौते के पहले के स्तर के अनुरूप ईरान ने पिछले सप्ताह से यूरेनियम का संवर्द्धन शुरू कर दिया था।

ईरान का कहना है कि अब उसे समझौते में तय प्रावधानों को मानने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगुवाई में अमेरिका 2018 में इससे बाहर निकल चुका है और ईरान पर तमाम तरह के आर्थिक प्रतिबंध फिर से लगाए गए हैं।

परमाणु समझौते के तहत ईरान को यूरेनियम संवर्द्धन बंद करने के एवज में उसपर लगे आर्थिक प्रतिबंधों से छूट मिली थी।

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन का कहना है कि उनकी इच्छा है कि अमेरिका 2015 के परमाणु समझौते में वापस लौट जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें