लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में दस हजार ऊंटों को मारने का आदेश, वजह जान रह जाएंगे हैरान

By रजनीश | Updated: January 8, 2020 12:20 IST

ऑस्ट्रेलिया में लगभग कुल 12 लाख ऊंट हैं जिनकी आबादी को कंट्रोल करने के लिए ऑपरेशन में 5 दिन लगने की उम्मीद है। एबीसी न्यूज के मुताबिक मारे गए ऊंटों को जलाने या दफनाने से पहले उनके शव को सूखने के लिए छोड़ दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे19वीं शदी को दौरान ऊंटों को भारत और अफगानिस्तान से लाया गया था और परिवहन और निर्माण कार्यों के लिए उपयोग किया गया था। एपीवाई की बोर्ड मेंबर मारिता बाकेर का कहना है कि जानवर घर के चारों तरफ रहते हैं और एयर कंडीशनर के माध्यम से पानी पीने की कोशिश कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसा आदेश जारी हुआ है जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल साउथ ऑस्ट्रेलिया में 10,000 से ज्यादा ऊंटों को मारने का ऑर्डर दे दिया गया है। ऊंटों को प्रोफेशनल एक्सपर्ट शूटर हेलीकॉप्टर के जरिए मारेंगे। इसके पीछे का कारण सूखाग्रस्त साउथ ऑस्ट्रेलिया में ऊंटों का ज्यादा पानी पीना बताया जा रहा है।

शूटर अपने काम को बुधवार को अंजाम देंगे। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के अनंगु पीतजंतजतारा यनकुनितज्जतजरा लैंड्स (Anangu Pitjantjatjara Yankunytjatjara lands-APY) के अबॉर्जिनल नेता ने यह आदेश जारी किया है।

स्थानीय लोगों की शिकायत है कि जानवर समुदायों में प्रवेश कर रहे हैं और वे पानी के तलाश में रहते हैं। लोगों का कहना है कि हम ऐसी असुविधाजनक स्थिति में फंस गए हैं जहां जानवर घरों में घुस जाते हैं और उनकी बदबू और भारी संख्या से अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं। जानवर घर के चारों तरफ रहते हैं और एयर कंडीशनर के माध्यम से पानी पीने की कोशिश कर रहे हैं। ये बातें एपीवाई की बोर्ड मेंबर मारिता बाकेर ने ऑस्ट्रेलिया को बताई।

जानवरों के बारे में कहा जा रहा है कि ये ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को बढ़ा रहे हैं क्योंकि वे प्रति वर्ष एक टन कार्बन डाइऑक्साइड के बराबर मीथेन का उत्सर्जन करते हैं। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के पर्यावरण और जल विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि ऊंटों की बढ़ती संख्या ने क्षेत्र में कई समस्याएं पैदा कर दी हैं। 

देशभर में लगभग कुल 12 लाख ऊंट हैं जिनकी आबादी को कंट्रोल करने के लिए ऑपरेशन में 5 दिन लगने की उम्मीद है। एबीसी न्यूज के मुताबिक मारे गए ऊंटों को जलाने या दफनाने से पहले उनके शव को सूखने के लिए छोड़ दिया जाएगा।

19वीं शदी को दौरान ऊंटों को भारत और अफगानिस्तान से लाया गया था और परिवहन और निर्माण कार्यों के लिए उपयोग किया गया था। यदि इनको मारा नहीं गया तो अगले 8 से 10 साल में इनकी संख्या दोगुनी हो जाएगी।  

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा