लाइव न्यूज़ :

उप्र: मामूली विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

By भाषा | Updated: September 8, 2021 17:01 IST

Open in App

भदोही (उत्तर प्रदेश), आठ सितंबर उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के ज्ञानपुर इलाके में बुधवार को कुएं में गंदगी फेंकने से रोकने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि हरिहरपुर गांव में कपूरचंद नामक व्यक्ति अपने घर के पास स्थित कुएं में गंदगी फेंक रहा था तभी उसके रिश्तेदार शेषमणि और उसकी पत्नी मनोरमा देवी ने कपूरचंद को रोका जिस पर कपूरचंद ने दोनों से मारपीट शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि यह देख शेषमणि के बेटे सचिन कुमार और सुशील मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपने पिता की मदद से कपूरचंद को लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में शेषमणि और उसके दोनों बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला