लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया में 84 और विद्यार्थियों के अपहरण की नाकाम कोशिश

By भाषा | Updated: December 20, 2020 17:11 IST

Open in App

मैदुगुड़ी (नाइजीरिया),20 दिसंबर (एपी) नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी प्रांत कतसिना में शनिवार रात को बंदूकधारियों ने 84 और विद्यार्थियों का अपहरण कर लिया लेकिन जल्द ही सुरक्षा बलों ने बंदूकधारियों से मुठभेड़ कर उन्हें छुड़ा लिया। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि विद्यार्थियों का अपहरण करने की यह असफल कोशिश 11 दिसंबर को इसी इलाके से अपहृत 344 विद्यार्थियों को छोड़ने के महज दो दिन बाद हुई है जो उत्तरी नाइजीरिया में असुरक्षित हालात को रेखांकित करता है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को डुनडुमे में अपहरण की यह घटना हुई जो कंकारा से 64 किलोमीटर दूर है जहां पर स्कूली बच्चों का पूर्व में अपहरण हुआ था।

कतसिना राज्य के पुलिस प्रवक्ता गाम्बो इसा ने रविवार को तड़के बताया कि स्कूली बच्चों का अपहरण करने से पहले अपहरणकर्ता उत्सव मनाने घर जा रहे चार लोगों का भी अपहरण कर चुके थे और गायों की चोरी थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस और स्थानीय समुदाय के स्वरक्षा समूह ने इन बच्चों को डकैतों के साथ हुई गोलीबारी के बाद बचाया।

इसा ने बयान में कहा, ‘‘टीम डकैतों को भगाने और उनके कब्जे से 84 अपहृत बच्चों और चोरी की गई 12 गायों को छुड़ाने में कामयाब हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तलाशी दल घायल डकैतों को पकड़ने या मारे गए अपराधियों के शवों को तलाशने के लिए पूरे इलाके की छानबीन कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना