लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में इस्लामी अमीरात की बहाली का समर्थन नहीं करता यूएनएससी

By भाषा | Updated: August 4, 2021 10:27 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, चार अगस्त संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने कहा कि वह अफगानिस्तान में इस्लामी अमीरात की बहाली का समर्थन नहीं करता है और साथ ही उसने तालिबान द्वारा सैन्य हमले तेज करने के बाद युद्धग्रस्त देश में बढ़ी हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की।

इस समय यूएनएससी की अगुवाई भारत कर रहा है। परिषद ने अफगानिस्तान के हेरात में संयुक्त राष्ट्र के खिलाफ पिछले सप्ताह हुए हमले की ‘‘कड़े शब्दों’’ में निंदा भी की।

परिषद के अध्यक्ष एवं संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरूमूर्ति की ओर से ‘‘अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा’’ पर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने पुष्टि की कि संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं है और ‘‘घोषणा की कि वे इस्लामी अमीरात की बहाली का समर्थन नहीं करते हैं।’’

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने इस्लामी गणराज्य और तालिबान दोनों से एक समावेशी, अफगान-नेतृत्व वाली तथा अफगान-स्वामित्व वाली शांति प्रक्रिया में सार्थक रूप से शामिल होने का आह्वान किया ताकि राजनीतिक समाधान और युद्धविराम की दिशा में तत्काल प्रगति हो पाए। ’’

इसके साथ ही 30 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र परिसर में हुए हमले की ‘‘ सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने कड़े शब्दों में निंदा की’’ इस हमले में अफगानिस्तान का एक सुरक्षा कर्मी मारा गया था और कई घायल हो गए थे।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ उन्होंने देश भर में चल रहे सशस्त्र संघर्ष से प्रभावित समुदायों में मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन की खबरों को लेकर भी गहरी चिंता व्यक्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...