लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के बर्ताव नहीं बदलने तक बातचीत की संभावना नहीं :ईरान

By भाषा | Updated: June 3, 2019 04:48 IST

Open in App

तेहरान ने रविवार को वाशिंगटन से तब तक बातचीत की संभावना को नकार दिया जब तक वह अपने ‘सामान्य व्यवहार’ को नहीं बदलता। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा था कि उनका देश ईरान से बातचीत के लिए तैयार है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मूसावी ने कहा, ‘‘ईरान के संबंध में अमेरिका के सामान्य व्यवहार और कार्रवाई में बदलाव ही किसी भी बातचीत के लिए जरूरी मानदंड है।’’ प्रवक्ता ने मंत्रालय के एक बयान के हवाले से कहा, ‘‘ईरान पर अधिकतर दबाव बनाये रखने पर पोम्पियो का जोर उसी दोषपूर्ण व्यवहार को कायम रखने की बात दिखाता है जिसे सुधारा जाना चाहिए।’’

पोम्पियो ने तेहरान के साथ बढ़ते तनाव के बाद रविवार को अमेरिकी रुख में नरमी दिखाई। उन्होंने कहा, ‘‘हम बिना किसी पूर्व शर्त के बातचीत को तैयार हैं।’’ लेकिन कुछ ही समय बाद वह बिना शर्त के बातचीत के प्रस्ताव के रुख को बदलते दिखे। 

टॅग्स :ईरानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?