लाइव न्यूज़ :

चीन के दालियान में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद विश्वविद्यालय में लॉकडाउन

By भाषा | Updated: November 15, 2021 14:03 IST

Open in App

बीजिंग, 15 नवंबर (एपी) चीन ने उत्तर-पश्चिमी शहर दालियान में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद करीब विश्वविद्यालय के 1,500 छात्रों को उनके छात्रवासों और होटलों में सीमित करने का निर्देश दिया गया है।

झुआंगे विश्वविद्यालय में संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद रविवार को यह आदेश जारी किया गया। सैकड़ों छात्रों को कुछ समय के लिए होटलों में ठहराया गया है, ताकि उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा सके। ये छात्र अब ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं और यहां तक की भोजन भी अपने कमरों में कर रहे हैं।

चीन ने संक्रमण के खिलाफ शून्य-सहनशीलता की नीति अपना रखी है। लॉकडाउन इसका नवीनतम उदाहरण है। इसने लोगों के जीवन और उनकी आजीविका को बहुत प्रभावित किया है।

नए दिशानिर्देशों के तहत बीजिंग में बुधवार से देश के अन्य हिस्सों से विमान, ट्रेन, बस या कार से आने वाले सभी लोगों को संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली जांच रिपोर्ट दिखानी होगी, जो जांच यात्रा से 48 घंटे के अंदर कराई गई हो।

चीन में अभी तक कोविड-19 के 98,315 मामले सामने आए हैं और 4,636 लोगों की मौत हुई है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 32 नए मामले सामने आए है, जिनमें से दालियान में 25 मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब