लाइव न्यूज़ :

नहीं थम रहा अमेरिका में कोरोना का कहर,  पिछले 24 घंटे में 2 हजार से ज्यादा मौतें, कुल मृतकों की संख्या 63,856, जानें हर अपेडट

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 1, 2020 07:17 IST

कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। दुनियाभर में कोरोना से 31.48 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 2.18 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 10 लाख के पार चली गई है। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,095,023 हुई है।अमेरिका में 152,324 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। 216,180 इतने लोगों की हालत गंभीर है। 

वाशिंगटन:अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 2 हजार से अधिक मौतें हुई हैं। एएफपी न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रविवार और सोमवार को मृतकों की संख्या कम रहने के बाद पिछले तीन दिन से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। पिछले दिन (30 अप्रैल) को अमेरिका में कोरोना वायरस से 2,502 लोगों की मौत हुई थी। देश में कुल मृतकों की संख्या 63 हजार 856 है। 

अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 10 लाख के पार चली गई है। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,095,023 हुई है। अमेरिका में 152,324 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। 216,180 इतने लोगों की हालत गंभीर है। 

अमेरिका की 95 प्रतिशत से अधिक आबादी लॉकडाउन में 

अमेरिका में स्कूल और कॉलेज जुलाई-अगस्त से खुल सकते हैं। कैलिफोर्निया और वाशिंगटन पहले दो राज्य थे जिन्होंने घर में रहने का आदेश लागू किया था। अब देश की 95 प्रतिशत से अधिक आबादी अपने घरों में सिमटी हुई है। अमेरिका में कोरोना वायरस का केंद्र बनकर उभरे न्यूयॉर्क में गैर आवश्यक कारोबारों को 15 मई तक बंद रहने का आदेश दिया गया है। 

अमेरिका में 35 राज्यों ने दोबारा कामकाज शुरू करने की औपचारिक योजना जारी की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बुधवार को आने वाले दिन बेहतर होने का आश्वासन देने के बाद अमेरिका के 50 में से कम से कम 35 राज्यों ने कामकाज दोबारा शुरू करने की औपचारिक योजना जारी कर दी है। देश में कोरोना वायरस के कारण कई तरह के प्रतिबंध लगे हैं। अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंसे ने कहा, ‘‘ मुझे बताया गया कि 35 राज्यों ने दोबारा काम काज शुरू करने के लिए औपचारिक योजनाएं जारी कर दी हैं। इनमें से कई प्रशासन में यहां हमारी टीमों से भी परामर्श कर रहे हैं। हम उनके साथ काम करना जारी रखेंगे।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल