लाइव न्यूज़ :

कोरोना से जंग में अमेरिका का बड़ा फैसला, अब 16 साल से अधिक के लोग लगवा सकेंगे वैक्सीन

By विनीत कुमार | Updated: April 20, 2021 15:46 IST

अमेरिका में अब 16 साल से ज्यादा की उम्र के सभी लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। अमेरिका की सेंटर्स ऑफ डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने इसे लेकर हरी झंडी दिखा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में अब 16 साल से अधिक के लोग लगवा सकेंगे वैक्सीनसेंटर्स ऑफ डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने दी मंजूरीअमेरिका में फिलहाल फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन दी जा रही है

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका ने इस महामारी के खिलाफ जंग में बड़ा फैसला लिया है। अमेरिका ने अहम कदम उठाते हुए देश में 16 साल से अधिक के हर शख्स को वैक्सीन लगाने की इजाजत दे दी है।

न्यूज एजेंसी रायटर्स के अनुसार, अमेरिकी सेंटर्स ऑफ डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने सोमवार को कहा कि अमेरिका में 16 साल या उससे ऊपर के सभी नागरिक कोविड-19 वैक्सीनेशन लगवा सकते हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका में कोरोना से दुनिया में सबसे ज्यादा करीब 5 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यहां संक्रमण के केस भी दुनिया में सबसे ज्यादा आए हैं। अमेरिका में 3 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। 

इसके बावजूद वैक्सीन आने के बाद अमेरिका ने तेजी से लोगों को टीका देने का काम शुरू कर दिया था। अमेरिका में सोमवार से ही 18 साल तक के सभी लोगों को वैक्सीन देने की भी घोषणा पिछले हफ्ते हुई थी।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की योजना 1 मई से टीकाकरण को सभी व्यस्कों के लिए शुरू करने की योजना थी। हालांकि इसमें बाद में बदलाव किया गया। अमेरिका में वैक्सीन देने की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में ही कर दी गई थी।

अमेरिका में फिलहाल फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन दी जा रही है। इसमें फाइजर और मॉर्डना के लिए दो-दो डोज लेनी होती है जबकि जॉनसन एंड जॉनसन के लिए एक शॉट ही लेना होता है। इस बीच जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन के कुछ साइडइफेक्ट्स को लेकर भी काफी बहस इन दिनों अमेरिका में चल रही है।  

बता दें कि सीडीसी ने कोरोना महामारी के चलते अमेरिकी लोगों को भारत यात्रा नहीं करने की भी सलाह दी है। सीडीसी ने कहा कि वैक्सीन ले चुके लोगों पर भी खतरा बना हुआ है। इसलिए ऐसे लोगों को भी भारत जाने से बचना चाहिए। सीडीसी के अनुसार अगर भारत जाना ही है तो पूरी तरह से वैक्सीन ले लेना चाहिए।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा