लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र : अफगानिस्तान में तालिबान का 2020 का ‘‘अप्रत्याशित हिंसा’’ का दौर 2021 में भी जारी

By भाषा | Updated: June 5, 2021 16:24 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, पांच जून (एपी) संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों ने शुक्रवार को एक नयी रिपोर्ट में कहा है कि तालिबान के लड़ाकों ने अफगानिस्तान सरकार के साथ शांति की वार्ताओं को आगे बढ़ाने को लेकर हिंसा के स्तर में कमी का कोई संकेत नहीं दिया है और ऐसा प्रतीत होता है कि वे अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 का ‘‘अप्रत्याशित हिंसा’’ का दौर 2021 में भी जारी है।

विशेषज्ञ समिति ने कहा कि तालिबान को उन हत्याओं के लिए जिम्मेदार बताया गया है, जोकि हिंसा का प्रतीक बन गई है। इनमें सरकारी अधिकारियों, महिलाओं, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और पत्रकारों एवं अन्य को निशाना बनाया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार ‘‘ये हमले सरकार की क्षमता को कमजोर करने और नागरिक समाज को डराने धमकाने के इरादे’’ से किए गए प्रतीत होते हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सौंपे 22 पन्नों की रिपोर्ट में समिति ने कहा कि अमेरिका और नाटो के सैनिकों की 11 सितंबर (2001 में अमेरिका पर आतंकवादी हमले की बरसी) तक वापसी से अफगान बलों के लिए ‘‘बेहद कम ड्रोन और रडार तथा निगरानी क्षमता के कारण हवाई अभियानों को सीमित करने, कम साजो सामान एवं हथियार के साथ सुरक्षा अभियान चलाना चुनौतीपूर्ण’’ होगा।

वर्ष 2001 में अमेरिका के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने 11 सितंबर के आतंकवादी हमले के दोषी ओसामा बिन लादेन को पनाह देने वाले तालिबान को अफगानिस्तान से उखाड़ फेंका था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला