लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र ने 2020 का तय किया बजट, युद्ध अपराधों की जांच के लिए धनराशि का प्रावधान

By भाषा | Updated: December 28, 2019 12:02 IST

राजनयिकों के मुताबिक बजट को संयुक्त राष्ट्र सचिवालय की ओर से चलाये जाने वाले अतिरिक्त मिशनों, मंहगाई और विनिमय दर समायोजन की वजह से बढ़ाया गया है। इनमें यमन में पर्यवेक्षक मिशन, हैती में स्थापित एक राजनीतिक मिशन, 2011 में गृह युद्ध के बाद से सीरिया में हुए अपराधों की जांच और म्यामां में रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यक पर 2017 की कड़ी कार्रवाई की जांच के लिए धनराशि शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबजट में पहली बार सीरिया और म्यामां में युद्ध अपराधों की जांच के लिए धनराशि का प्रावधान किया गया है। अगले वर्ष का बजट 2019 से कुछ ज्यादा है। 2019 का बजट 2.9 अरब अमेरिकी डॉलर का था।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुक्रवार को 2020 के लिए 3.07 अरब अमेरिकी डॉलर का अपना परिचालन बजट निर्धारित किया है। बजट में पहली बार सीरिया और म्यामां में युद्ध अपराधों की जांच के लिए धनराशि का प्रावधान किया गया है। अगले वर्ष का बजट 2019 से कुछ ज्यादा है। 2019 का बजट 2.9 अरब अमेरिकी डॉलर का था।

राजनयिकों के मुताबिक बजट को संयुक्त राष्ट्र सचिवालय की ओर से चलाये जाने वाले अतिरिक्त मिशनों, मंहगाई और विनिमय दर समायोजन की वजह से बढ़ाया गया है। इनमें यमन में पर्यवेक्षक मिशन, हैती में स्थापित एक राजनीतिक मिशन, 2011 में गृह युद्ध के बाद से सीरिया में हुए अपराधों की जांच और म्यामां में रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यक पर 2017 की कड़ी कार्रवाई की जांच के लिए धनराशि शामिल हैं।

पहली बार इस परिचालन बजट में सीरिया और म्यामां में अपराधों की जांच के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। इसके लिए पहले स्वैच्छिक योगदान से धनराशि जुटाई जाती थी। अब इसे 2020 में संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के बजट में स्थानांतरित किया जाएगा और इसके लिए 193 सदस्य देशों को अनिवार्य योगदान करना होगा।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रबजट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल