लाइव न्यूज़ :

सैन्य तख्तापलट के बाद म्यांमा में पैदा हुए हालात पर चर्चा करेगी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

By भाषा | Updated: February 2, 2021 12:05 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, दो फरवरी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद म्यांमा में सैन्य तख्तापलट के बाद पैदा हुए हालात पर मंगलवार को चर्चा करेगी और पिछले साल नवंबर में देश में हुए आम चुनाव में लोगों द्वारा व्यक्त की गई इच्छा का सम्मान करने पर विचार के साथ ही उठाए जा सकने वाले कदमों पर चर्चा करेगी।

फरवरी के लिए सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष ब्रिटेन म्यांमा पर चर्चा के लिए बंद दरवाजे में बैठक आयोजित करेगा। इस दौरान म्यांमा के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष दूत क्रिस्टीन श्रानेर बर्गनर भी संभवत: अपने विचार रखेंगी।

संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन की स्थायी प्रतिनिधि और इस महीने के लिए सुरक्षा परिषद की अध्यक्ष बारबरा वुडवर्ड ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम शांति एवं सुरक्षा को लेकर पैदा हुए दीर्घकालीन खतरे से म्यांमा के एशियाई और आसियान पड़ोसियों के साथ निकटता से काम करके निपटना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि पूर्व में म्यांमा पर इस सप्ताह के अंत में परिषद में वार्ता होनी थी, लेकिन देश में हाल में हुए घटनाक्रम के कारण यह चर्चा मंगलवार को होगी। इससे पहले परिषद ने नवंबर में हुए चुनाव से पहले सितंबर 2020 में म्यांमा पर चर्चा की थी।

उल्लेखनीय है कि म्यांमा में सेना ने सोमवार को तख्तापलट कर दिया और शीर्ष नेता आंग सान सू ची समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। पांच दशकों तक सैन्य शासन में रहे इस देश में सैन्य तख्तापलट की दुनिया के विभिन्न देशों और संगठनों ने निंदा की है और हिरासत में लिए गए नेताओं को रिहा करने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?