लाइव न्यूज़ :

सीरिया में हवाई हमलाः रूस और अमेरिका में तनातनी, संयुक्त राष्ट्र ने दिया इस देश का साथ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 15, 2018 13:58 IST

सीरिया पर अमेरिकी हमले की निंदा के रूसी प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने खारिज कर दिया है। अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की संयुक्त सेना ने शनिवार (14 अप्रैल) तड़के सीरिया पर हवाई हमला कर दिया था।

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 15 अप्रैलः संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रूस के प्रस्ताव को भारी बहुमत से खारिज कर दिया है। इस प्रस्ताव में रूस ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस द्वारा सीरिया पर किये गए हवाई हमले की निंदा की बात कही थी। रूस की तरफ से बुलाई गई इस आपात बैठक में हालांकि इस बात को लेकर निराशा भी व्यक्त की गई कि अंतरराष्ट्रीय संगठन की यह सबसे ताकतवर इकाई पिछले सात सालों से चले आ रहे सीरियाई संघर्ष से निपटने में नाकाम नजर आई है।

अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की संयुक्त सेना ने शनिवार (14 अप्रैल) तड़के सीरिया पर हवाई हमला कर दिया था। अमेरिकी प्रशासन के अनुसार ये हमला सीरिया में पिछले हफ्ते किए गये रासायनिक हमलों के बाद किया जा रहा है। सीरिया में पिछले कुछ सालों से गृह युद्ध चल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  ने शुक्रवार (13 अप्रैल) देर रात को अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस में सीरिया पर हमले का आदेश दिया। इसके थोड़ी देर बाद ही धमाकों की आवाजें सुनाई देने लगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया पर हमले की वजह बशर अल-असद सरकार को रासायनिक हमले से विमुख करने के लिए ये कदम उठाया है। रॉयटर्स के अनुसार दमिश्क में कम से कम छह धमाकों की आवाज़ नागरिकों ने सुनी। रॉयटर्स के अनुसार दमिश्क के बारज़ाह जिले में स्थानीय नागरिकों ने हमले की पुष्टि की।  बारज़ाह में सीरिया का प्रमुख साइंटिफिक रिसर्च सेंटर स्थित है। 

रूस और चीन ने इस हमले पर आपत्ति जताई थी। संयुक्त राष्ट्र में भी इसके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया था। तीन पश्चिमी देशों के गठबंधन की सेनाओं द्वारा सीरिया में हमले और आगे किसी तरह के बल के इस्तेमाल की निंदा और इसे फौरन रोके जाने की मांग वाले प्रस्ताव को 15 सदस्य देशों वाली सुरक्षा परिषद के सिर्फ दो देशों चीन और बोलीविया का साथ मिला। इसके विपरीत आठ देशों ने रूसी प्रस्ताव के खिलाफ मत दिया। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, नीदरलैंड्स, स्वीडन, कुवैत, पोलैंड और आइवरी कोस्ट शामिल हैं। मतदान के दौरान चार देश - इथियोपिया, कजाखिस्तान, इक्वेटोरियल गिनी और पेरू अनुपस्थित रहे।

PTI Bhasha Inputs

टॅग्स :सीरियासंयुक्त राष्ट्रडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल