लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी ने कहा, ईरान ने 2015 के परमाणु समझौते का अनुपालन किया

By भाषा | Updated: June 1, 2019 06:33 IST

इस समझौते पर ईरान के अलावा हस्ताक्षर करने वाले देश - जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन थे। संरा परमाणु निगरानी संस्था की एक गोपनीय तिमाही रिपोर्ट सदस्य देशों के बीच बांटी गई है। इसमें कहा गया है कि ईरान संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) में निर्धारित सीमाओं के अंदर बना हुआ है।

Open in App

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने शुक्रवार को कहा कि ईरान 2015 में विश्व के शक्तिशाली देशों के साथ हस्ताक्षर किए परमाणु समझौते में तय की गई सीमा के अंदर बना रहेगा, हालांकि कम संवर्द्धित यूरेनियम और भारी जल का भंडार बढ़ रहा है।

इस समझौते पर ईरान के अलावा हस्ताक्षर करने वाले देश - जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन थे। संरा परमाणु निगरानी संस्था की एक गोपनीय तिमाही रिपोर्ट सदस्य देशों के बीच बांटी गई है। इसमें कहा गया है कि ईरान संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) में निर्धारित सीमाओं के अंदर बना हुआ है। साथ ही, एएफपी की एक खबर के मुताबिक ईरान की अहम परमाणु सामग्री का भंडार बढ़ा है लेकिन वह अब भी 2015 के समझौते की सीमा में है। यह समझौता ईरान और विश्व शक्तियों के बीच हुआ था।

रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने की शुरूआत में ईरान द्वारा इससे जुड़ी एक घोषणा किए जाने के बावजूद संवर्द्धधित यूरेनियम और भारी जल का भंडार 2015 के समझौते में निर्धारित सीमा से बढ़ गया है। दरअसल, ईरान ने यह घोषणा की थी कि उसे नहीं लगता कि वह परमाणु सामग्री पर लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करने के लिए बाध्य है।

ईरान के पास 20 की तारीख तक 174.1 किग्रा संवद्धित यूरेनियम था, जो फरवरी के 163.8 किग्रा से अधिक है। लेकिन फिर भी 300 किग्रा की सीमा के अंदर है। इस महीने की शुरूआत में ईरान ने घोषणा की थी कि उसने 2015 के संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) को निलंबित कर दिया है। ईरान ने कहा था कि यदि अमेरिकी प्रतिबंधों से उसे बचाने के लिए 60 दिनों के अंदर कोई रास्ता नहीं तलाश गया तो वह यूरोनियम का संवर्द्धन बढ़ा देगा। दरअसल, ये प्रतिबंध उसकी अर्थव्यवस्था और तेल उद्योग के प्रति लक्षित हैं।

टॅग्स :ईरानसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल