लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद निरोधक राजदूत की शिंजियांग यात्रा से नाखुश है अमेरिका

By भाषा | Updated: June 15, 2019 09:05 IST

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद निरोधक ज़ार की चीन के अशांत क्षेत्र शिंजियांग यात्रा को लेकर शुक्रवार को विश्व संगठन के समक्ष विरोध दर्ज कराया और कहा कि यह अल्पसंख्यक मुसलमानों पर चीन की कार्रवाई को वैध ठहरा सकती है।

Open in App

वॉशिंगटन, 15 जून (एएफपी): अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद निरोधक ज़ार की चीन के अशांत क्षेत्र शिंजियांग यात्रा को लेकर शुक्रवार को विश्व संगठन के समक्ष विरोध दर्ज कराया और कहा कि यह अल्पसंख्यक मुसलमानों पर चीन की कार्रवाई को वैध ठहरा सकती है। विश्व निकाय ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवाद निरोधी मामलों के अवर महासचिव व्लादिमिर वोरोंकोव चीन की यात्रा पर हैं।

संयुक्त राष्ट्र के सूत्रों ने कहा कि इस यात्रा के दौरान वह शिंजियाग भी जाएंगे। चीनी अधिकारियों ने उइगुर समुदाय के 10 लाख लोगों तथा अन्य मुसलमानों को नजरबंदी शिविरों में रखा है जिसे वह ‘व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र’ कहता है। उसका कहना है कि कट्टरपंथ के सफाए के लिए ये व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र जरूरी हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस ने कहा कि अमेरिका के उप विदेश मंत्री जॉन सुलीवान ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस से शुक्रवार को बातचीत करके इस मामले में अपनी ‘गहरी चिंता’ व्यक्त की।

बयान में कहा गया, ‘‘शिंजियांग में उइगुर, कजाख, किर्गिज तथा अन्य मुसलमानों के दमन के लिए जिस प्रकार के अभियान चल रहे हैं उन्हें ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की यात्रा बेहद अनुचित है।’’ सुलिवान ने गुतारेस को बताया, ‘‘बीजिंग लगातार उइगुर तथा अन्य मुसलमानों के दमन के अपने अभियानों को आतंकवाद निरोधक प्रयास का वैध रंग देता है, जबकि ऐसा नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद निरोधक उच्च अधिकारी इन मिथ्या दावों पर विश्वास करके आतंकवाद निरोध तथा मानवाधिकार पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिष्ठा और उनकी विश्वसनीयता को खतरे में डाल रहे हैं।

टॅग्स :अमेरिकाचीनसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा