लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान को गेहूं दान देने के मामले में भारत से वार्ता कर रहा संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: October 7, 2021 20:21 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, सात अक्टूबर अफगानिस्तान में गंभीर मानवीय स्थिति के बीच संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) युद्ध प्रभावित देश को गेहूं दान करने के लिए भारत के साथ चर्चा कर रहा है जोकि अब तालिबान के नियंत्रण में है।

अफगानिस्तान में डब्ल्यूएफपी की प्रतिनिधि और निदेशक मैरी एलेन मैग्रोर्टी से बुधवार को ऑनलाइन प्रेस वार्ता के दौरान सवाल किया गया कि क्या संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम ने इस साल अफगानिस्तान को अधिक गेहूं दान करने के लिए भारत से संपर्क किया है, इस पर उन्होंने कहा, ''हां, जहां तक मुझे पता है, भारत में हमारे स्थानीय कार्यालय के साथ इस बारे में बातचीत चल रही है।''

मैरी ने कहा, ''यह बातचीत कुछ सप्ताह से चल रही है इसलिए उम्मीद है कि हमें अच्छे नतीजे मिल सकते हैं और आशा है कि फिर से दान आएगा... जैसा कि मैंने कहा, अफगानिस्तान में इस साल 25 लाख टन गेहूं की कमी है। ऐसे में हमें वह सभी मदद चाहिए जो हमें मिल सकती हैं।''

पिछले साल भारत ने अफगान नागरिकों के लिए सहायता के रूप में 75,000 मीट्रिक टन गेहूं दान किया था। काबुल में भारतीय दूतावास ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि कोविड-19 महामारी के दौरान खाद्य सुरक्षा बढ़ाने में अफगानिस्तान की सहायता करने के उद्देश्य से चाबहार बंदरगाह के जरिए अप्रैल और सितंबर 2020 के बीच 10 किस्तों में गेहूं की आपूर्ति की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा